सुंदर पिचाई की जीवनी – Sundar Pichai Biography In Hindi
नमस्कार दोस्तों, इस लेख में हम आपके लिए सुंदर पिचाई की जीवनी (Sundar Pichai biography in Hindi) लेकर आए हैं। जब भी हमें किसी जानकारी की जरूरत होती है, हम सबसे पहले उसे गूगल पर खोजते हैं। Google आज दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और बड़ी मल्टीनैशनल कॉरपोरेशन और टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो खासतौर पर अपने सर्च इंजन के लिए जानी जाती है। इसी Google कंपनी के CEO भारतीय मूल के सुंदर पिचाई है, जो भारत के एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं।
मध्यमवर्गीय परिवार से होने के बावजूद इस मुकाम तक पहुँचना सच में सभी भारतवासियों के लिए एक गौरव की बात है। इस मुकाम तक पहुँचने के लिए उनके द्वारा किया गया संघर्ष और कड़ी मेहनत का यह सफर जानने के लिए इस लेख में प्रस्तुत सुंदर पिचाई की जीवनी जरूर पढ़ें। इससे न सिर्फ आपको प्रेरणा मिलेगी, बल्कि आप यह भी जान पाएंगे कि उन्होंने कैसे इतनी कठिनाइयों के बावजूद इतनी बड़ी सफलता प्राप्त की।
विवरण | जानकारी |
---|---|
नाम | सुंदर पिचाई |
जन्म तिथि | 10 जुलाई 1972 |
जन्म स्थान | मदुरै, तमिलनाडु, भारत |
माता-पिता | पिता: रघुनाथ पिचाई (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मालिक), माता: लक्ष्मी (स्टेनोग्राफर) |
प्रारंभिक शिक्षा | जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोक नगर, चेन्नई |
माध्यमिक शिक्षा | वाणी स्कूल, चेन्नई |
उच्च शिक्षा | मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग (IIT खड़गपुर), मास्टर ऑफ साइंस (स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी), MBA (व्हार्टन स्कूल, पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय) |
करियर की शुरुआत | मैकिन्से एंड कंपनी |
गूगल में करियर की शुरुआत | 2004 में गूगल जॉइन किया |
गूगल में प्रमुख प्रोजेक्ट्स | Chrome Browser, Gmail, Google Maps, Google Drive, Chrome OS, Chromebook, Android |
गूगल सीईओ बनने का वर्ष | 2015 |
अल्फाबेट सीईओ बनने का वर्ष | 2019 |
पत्नी | अंजलि पिचाई |
बच्चे | काव्या और किरण |
Contents
सुंदर पिचाई का जन्म और परिवार
सुंदर पिचाई जी Google और Alphabet Inc. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। उनका जन्म 10 जुलाई 1972 को भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरै में हुआ। उनके पिता, रघुनाथ पिचाई, एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे, और उनकी माता, लक्ष्मी, एक स्टेनोग्राफर थीं। रघुनाथ जी के पास एक स्वतंत्र मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी था, जहाँ वे और उनके साथी मिलकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाते थे।
बचपन से ही सुंदर पिचाई जी की बुद्धिमत्ता बहुत कमाल की थी। किसी भी चीज को सीखने के लिए उन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगता था; एक ही बार में वे सब समझ जाते थे। घर में इलेक्ट्रिकल और टेक्नोलॉजी से संबंधित माहौल होने के कारण उन्होंने भी बड़ा होकर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनने का सपना मन में बना लिया। बचपन से ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने में रुचि थी। तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यह लड़का एक दिन गूगल जैसी दुनिया की प्रसिद्ध कंपनी का CEO बनेगा।
सुंदर पिचाई की शिक्षा
सुंदर पिचाई का बचपन चेन्नई में ही गुजरा। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोक नगर, चेन्नई से पूरी की। उसके बाद, वाणी स्कूल, चेन्नई से उन्होंने अपनी बारहवीं कक्षा पास की। आगे की शिक्षा उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर से ली। IIT से उन्होंने मेहनत और परिश्रम के बल पर मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग की डिग्री सफलतापूर्वक हासिल की, और यही उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था।
अमेरिका में आगे की शिक्षा लेने का एक स्वर्ण अवसर उन्हें प्राप्त हुआ। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैलिफ़ोर्निया से मास्टर ऑफ साइंस (M.S.) की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद, उन्होंने फिलाडेल्फिया में स्थित पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से MBA की डिग्री हासिल की।
सुंदर पिचाई की गूगल में करियर की शुरुआत
MBA की डिग्री सफलतापूर्वक हासिल करने के बाद, उन्होंने नौकरी करने का निर्णय लिया। अपने करियर की शुरुआत सुंदर पिचाई ने फर्म मैकिन्से एंड कंपनी से की। साल 2004 में उन्हें गूगल में कार्य करने का मौका मिला। नए होने के कारण, शुरुआत में उन्हें गूगल की एक छोटी टीम में शामिल किया गया। अनुभव और अपने अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए, उन्हें गूगल के अन्य प्रोडक्ट और सर्विस के लिए भी काम करने का मौका दिया गया।
उन्होंने Google Chrome के विकास में अपना विशेष योगदान दिया है, जो आज कंपनी के सबसे सफल प्रोडक्ट्स में से एक है। इसके साथ ही, उन्होंने Gmail, Google Drive, Google Maps, Chrome OS, और Chromebook जैसे प्रोजेक्ट्स में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इसके बाद, 2013 में सुंदर पिचाई को Android प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। उन्होंने न केवल Google के लिए कार्य किया, बल्कि Google के जितने भी प्रोडक्ट्स हैं, उनके विकास में सुंदर पिचाई का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।
सुंदर पिचाई कैसे बने गूगल के सीईओ
लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, जिन्हें दुनिया “Google Guys” नाम से जानती है, जो गूगल के सह-संस्थापक हैं। पेज और ब्रिन सुंदर पिचाई के काम से बहुत प्रभावित थे, क्योंकि 10 सालों में पिचाई ने गूगल के सभी प्रोडक्ट और सर्विसेज को दुनिया तक पहुंचाने का काम बेहद खूबसूरती से किया था। यह अनुभवी व्यक्ति गूगल सीईओ पद को अच्छी तरह न्याय दे सकता है, इस बारे में दोनों के मन में कोई भी संदेह नहीं था।
इसलिए, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने गूगल के सीईओ पद से इस्तीफा दिया और वर्ष 2015 में, सुंदर पिचाई को गूगल का सीईओ बनाया गया, उसी वर्ष उन्होंने अल्फाबेट नामक कंपनी की भी स्थापना की। 2019 में, उन्होंने अल्फाबेट के सीईओ पद से भी इस्तीफा दे दिया और पिचाई को अल्फाबेट का भी सीईओ बना दिया गया। अब सुंदर पिचाई गूगल और अल्फाबेट दोनों के सीईओ हैं, जबकि लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन गूगल और अल्फाबेट के सह-संस्थापक और बोर्ड के सदस्य हैं।
गूगल के सीईओ पद पर रहते हुए, सुंदर पिचाई ने बहुत अच्छे निर्णय लिए, जिसके कारण गूगल और उसकी सहकंपनियों को कमाल का फायदा हुआ। उनकी मेहनत और लगन से आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। गूगल के सीईओ रहते हुए, उन्हें माइक्रोसॉफ्ट और अन्य कंपनियों से ऑफर आ रहे थे। उन्हें मनाने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने अपनी ईमानदारी नहीं बदली।
जब सुंदर पिचाई से पूछा गया कि आपने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है, तो आप इस बारे में क्या कहना चाहते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “अभी तक मैंने कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया; मैं तो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में अभी भी सीख रहा हूं।
सुंदर पिचाई के गूगल में प्रमुख योगदान
- सीईओ पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने गूगल के कई नए प्रोडक्ट और सर्विस को लॉन्च किया। इतना ही नहीं, इन प्रोडक्ट और सर्विस को उन्होंने सफलतापूर्वक लोगों के बीच पहुंचाया।
- गूगल के प्रोडक्ट्स जैसे गूगल क्रोम और क्रोम ओएस के विकास में सुंदर पिचाई का योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है। आज, इन प्रोडक्ट्स की वजह से हमारे बहुत सारे कार्य आसान हो गए हैं।
- Google Assistant और AI जैसी टेक्नोलॉजी को विकसित करने में सुंदर पिचाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके कारण AI के क्षेत्र में भी गूगल मजबूती से खड़ा रह सका।
- लोगों को हर बात की सटीक जानकारी मिले, इसके लिए उन्होंने गूगल सर्च इंजन में सुधार लाने का कार्य किया। आज, इसकी वजह से आप सभी को किसी भी चीज की सटीक जानकारी मिलती है।
- यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहे और उनका गूगल पर विश्वास बढ़े, इसको उन्होंने प्राथमिकता ज्यादा दी। आज, हम गूगल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर करते समय डरते नहीं हैं, क्योंकि हमें पता है कि गूगल एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है।
सुंदर पिचाई का व्यक्तिगत जीवन
वर्तमान में, सुंदर पिचाई युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बन गए हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार से आया हुआ लड़का आज आसमान की बुलंदियों को छूता है; यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है।
लेकिन कहा जाता है कि हर सफल इंसान के पीछे किसी स्त्री का हाथ होता है। उसी तरह, इस सफलता के रास्ते में चलते हुए सुंदर पिचाई को उनकी पत्नी अंजलि पिचाई का साथ मिला।
दोनों की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई, जब सुंदर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर में शिक्षा ले रहे थे। तब उनकी मुलाकात अंजलि से हुई। पहले वे दोनों अच्छे दोस्त थे, बाद में यह रिश्ता प्यार में बदला और दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानने लगे।
बाद में, सुंदर पिचाई और अंजलि की शादी हुई। उन्हें दो बच्चे हैं, जिनके नाम हैं काव्या और किरण।
FAQs
सुंदर पिचाई कौन है और कहां के रहने वाले हैं?
सुंदर पिचाई गूगल और अल्फाबेट के सीईओ हैं। उनका जन्म और बचपन भारत मे तमिलनाडु राज्य के मदुरै में गया।
सुंदर पिचाई ने क्या एमबीए किया था?
हाँ, सुंदर पिचाई ने एमबीए की डिग्री व्हार्टन स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से प्राप्त की है।
सुंदर पिचाई कौन से इंजीनियर थे?
सुंदर पिचाई ने मेटेरियल्स साइंस और इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। उन्होंने यह डिग्री भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर से प्राप्त की।
वर्तमान मे Google का CEO कौन है
वर्तमान में Google का CEO सुंदर पिचाई हैं।
सुंदर पिचाई के कितने बच्चे हैं?
सुंदर पिचाई के दो बच्चे हैं, जिनके नाम काव्या और किरण हैं।
सारांश
हमें विश्वास है कि इस लेख में प्रस्तुत सुंदर पिचाई की जीवनी (Sundar Pichai biography in Hindi) आपको जरूर पसंद आया होगा। इस महत्वपूर्ण जानकारी को आप अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी सुंदर पिचाई का जीवन परिचय और उनके करियर से जुड़े महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जान सकें और उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
आप हमारी वेबसाइट पर ऐसे कई रोचक लेख देख सकते हैं। अगर आप हमारे ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं और नवीनतम अपडेट्स और जानकारी पाना चाहते हैं, तो कृपया हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें। हमें खुशी होगी कि आप हमारे साथ जुड़े रहें। धन्यवाद!
अन्य जीवन परिचय पढ़ें
- रतन टाटा की जीवनी – Ratan Tata Biography in Hindi
- डॉ. विकास दिव्यकीर्ति बायोग्राफी । Vikas Divyakirti Biography In Hindi
- Kiran Bedi Biography In Hindi । जानें भारत की पहली महिला IPS अधिकारी की प्रेरणादायक जीवनी!