UGC NET December 2024: आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, जानें परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी!
![UGC NET December 2024 1 UGC NET December 2024](https://hindiwords.in/wp-content/uploads/2024/12/UGC-NET-December-2024-1-768x432.webp)
UGC NET December 2024: UGC NET 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। अगर आप UGC NET देना चाहते हैं, तो आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2024 है। उसके बाद आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कुछ ही दिनों में हॉल टिकट जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन 1 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। समय से पूर्व उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें। इस लेख में आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित जानकारी दी गई है। इसे पूरा ज़रूर पढ़ें।
Contents
कब हुई थी आवेदन प्रक्रिया की शुरुवात
UGC NET 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 नवंबर को शुरू हुई थी। इसी दौरान बहुत से छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसकी अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2024 है। इस परीक्षा के लिए हर साल देशभर में लाखों छात्र आवेदन करते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त करने के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण मानी जाती है।
आवेदन प्रक्रिया: कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
अगर आप UGC NET 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे हमने आवेदन प्रक्रिया दी है। आप इसे फॉलो कर सकते हैं।
- अंत में, फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसकी प्रिंट आउट निकाल लें।
- सबसे पहले, आपको राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना है।
- इसके बाद, ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से छात्र का रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अपने दस्तावेज़, जैसे पासपोर्ट साइज़ फोटो (10-100 KB) और हस्ताक्षर (4-30 KB), अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन भरें। (सामान्य वर्ग: ₹1150, OBC/EWS: ₹600, SC/ST/PwD: ₹325)।
आवेदन सुधार का अंतिम मौका
अगर आपके फॉर्म में कोई त्रुटि है, तो उसमें सुधार करने के लिए 12-13 दिसंबर 2024 को लिंक ओपन होगी। इसी दौरान आप अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। यह आपके लिए अंतिम मौका होगा। इसलिए फॉर्म को अच्छी तरह से देखें और समय रहते उसमें सुधार करें।
परीक्षा का स्वरूप कैसा होता है?
इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं: पेपर 1 और पेपर 2। दोनों पेपर में multiple-choice questions (MCQs) टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं। पेपर 1 में 50 प्रश्न होते हैं, और प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक मिलते हैं, यानी पेपर 1 कुल 100 अंकों का होता है। पेपर 2 में 100 प्रश्न होते हैं, और हर प्रश्न के लिए 2 अंक मिलते हैं, जिससे यह कुल 200 अंकों का होता है।
पेपर 1 के लिए 1 घंटे का समय और पेपर 2 के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है। इस प्रकार कुल परीक्षा 300 अंकों की होती है। खास बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
पात्रता के लिए जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% और SC/ST/PWD/OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक लाना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड कब और कैसे करें डाउनलोड?
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा देने के लिए आपके पास एडमिट कार्ड होना जरूरी है, तभी आप परीक्षा दे सकते हैं।
निष्कर्ष
UGC NET 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2024 है, इससे पहले आप आवेदन कर लें। यह परीक्षा आपके लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। भले ही यह पात्रता परीक्षा हो, लेकिन अच्छे विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए यह परीक्षा देना अनिवार्य है। अगर आप इसमें सफल होते हैं, तो आपका भविष्य उज्जवल होगा। इसके लिए सही रणनीति और कड़ी मेहनत के साथ अगर आप परीक्षा देंगे, तो आप इसमें जरूर सफल होंगे। हमारी ओर से आपको परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!
ये भी पढ़ें:
- RRB Technician Exam City Slip 2024: डाउनलोड करें सिटी स्लिप और जानें एडमिट कार्ड की तिथि!
- TSPSC Group 2 Hall Ticket 2024 Released: डाउनलोड करें अपना ऐडमिट कार्ड और जानें परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी!
- SSC GD Final Result 2024: जल्द होगा जारी, मेरिट लिस्ट और कटऑफ की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें!