क्या होगा अगर पृथ्वी पर आक्सिजन दोगुना हो जाए? बदलाव देख चौक जाएंगे आप!

आप सभी को पता है कि इस पृथ्वी पर पनपने वाले हर एक जीव के लिए ऑक्सीजन कितना महत्वपूर्ण है।

और ऐसे में अगर पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा दोगुनी हो जाती है तो क्या होगा?

वर्तमान में वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा लगभग 21% है, और अगर यह बढ़कर 40% हो जाती है तो क्या होगा? तो चलो देखते हैं इसके क्या परिणाम हो सकते हैं।

वायुमंडल में अगर ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है, तो सूरज की किरणें नीले और बैंगनी रंग को अधिक मात्रा में बिखेरेंगी और इससे आकाश का रंग गहरा नीला दिखाई देगा।

ऑक्सीजन के अधिक स्तर के कारण सांस लेना और व्यायाम करना बहुत आसान हो जाएगा। अधिक ऑक्सीजन के कारण सहनशक्ति और कार्यक्षमता में बढ़त होगी।

ऑक्सीजन के दोगुना होने से पेड़ और पौधे दो गुना गति से बढ़ेंगे, और इससे जंगल और घने हो जाएंगे।

ऑक्सीजन के बढ़े प्रभाव के कारण कुछ कीड़ों और मकोड़ों के आकार में वृद्धि हो सकती है।

दुर्भाग्य से, दोगुनी ऑक्सीजन के कारण आग लगने का खतरा बहुत बढ़ जाएगा। और इसे रोक पाना भी असंभव होगा।

मानवों के स्वास्थ्य पर भी इसका दीर्घकालिक प्रभाव होगा, अधिक आक्सिजन के कारण फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे साँस लेने में तकलीफ हो सकती है।

तो कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा प्रकोप का कारण बन सकती है, इसलिए हमें इसे संतुलित बनाए रखने के लिए ज़िम्मेदारी समझनी चाहिए।