XAT 2025 Admit Card: जल्द होगा जारी, जानें नई तिथि और महत्वपूर्ण जानकारी!
XAT 2025 Admit Card: नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी XAT 2025 परीक्षा का हिस्सा हैं, तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2025 के एडमिट कार्ड जारी करने की आधिकारिक घोषणा की गई थी, लेकिन कुछ कारणवश आज एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सके। अब एडमिट कार्ड कब जारी होंगे और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण अपडेट जानने के लिए इस लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।
Contents
क्या आज जारी होंगे XAT 2025 Admit Card?
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, XAT 2025 के एडमिट कार्ड आज जारी होने वाले थे, लेकिन अब उम्मीदवारों को नई तिथि का इंतजार करना होगा। जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। इसके लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।
XAT 2025 परीक्षा तिथि और समय
XAT 2025 परीक्षा 5 जनवरी 2025 को एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का निर्धारित समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है। परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड दिए जाएंगे।
XAT 2025 Admit Card डाउनलोड प्रक्रिया
नीचे हमने XAT 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बारे में जानकारी दी है। उम्मीदवार इसे जारी होने के बाद आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर आपको “XAT Admit Card 2025” की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करना होगा।
- अब उम्मीदवार को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स (ईमेल आईडी और पासवर्ड) दर्ज करके लॉगिन अथवा सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- स्क्रीन पर आपको एडमिट कार्ड दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी प्रिंट निकाल लें।
एडमिट कार्ड क्यों है जरूरी?
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का व्यक्तिगत विवरण, जैसे कि पूरा नाम, फोटो, हस्ताक्षर, इसके अलावा परीक्षा केंद्र का नाम, तिथि और समय के बारे में जानकारी दी जाती है। अगर यह आपके पास है, तभी आपको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश मिलेगा।
इसलिए, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद तुरंत उसे डाउनलोड कर लें। अगर इसमें कोई त्रुटि हो, तो आप XAT के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उनके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके उसमें सुधार कर सकते हैं।
XAT परीक्षा दिन के जरूरी निर्देश
- परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय के अनुसार पहुँचें, परीक्षा केंद्र पर जाने में ज्यादा देरी न करें।
- परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एडमिट कार्ड और अपना आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) लेकर जाना न भूलें।
- परीक्षा हॉल में अपने साथ मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है।
निष्कर्ष
हम समझते हैं कि आप एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन निराश मत होइए, कुछ ही समय में एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे और आपकी परीक्षा निश्चित समय पर होगी। इसलिए, नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। हमारी ओर से आप सभी को परीक्षा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!