ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, जहाँ रहते हैं सिर्फ 27 लोग!

तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं दुनिया का सबसे छोटा देश कौनसा है? 

जैसा कि आप सभी ने पढ़ा होगा, दुनिया का सबसे छोटा देश वैटिकन सिटी को माना जाता है। 

हालांकि, यह बात सच है, पर क्या आपको पता है, इससे भी छोटा देश इस धरती पर मौजूद है।

इस देश का क्षेत्रफल वैटिकन सिटी से भी छोटा है। 

इस देश का क्षेत्रफल केवल 0.004 वर्ग किलोमीटर है और इसमें केवल 27 लोग ही रहते हैं। 

यह देश समुंदर के बीच एक किले पर स्थित है। 

ये छोटा सा देश अपना संविधान, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान, मुद्रा और पासपोर्ट रखता है।

तो यह छोटा सा देश है, सीलैंड, जो इंग्लैंड के सफोल्क बीच के निकट लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह देश दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन द्वारा निर्मित किया गया था।