Elvish Yadav Biography In Hindi । एल्विश यादव की जीवनी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों, इस लेख में हमने एल्विश यादव की जीवनी के बारे में लिखा है। जो लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, उन्हें एल्विश यादव का नाम जरूर मालूम होगा। वह एक फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। यह नाम ज्यादा चर्चा में तब आया जब उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में जीत हासिल की थी। एक साधारण लड़का कैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब के माध्यम से बिग बॉस में पहुंचा और कैसे उसने लाखों लोगों में अपनी पहचान बनाई, यह जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

जन्म और परिवार

एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर 1997 को हरियाणा के गुड़गांव में यादव परिवार में हुआ। उनका असली नाम सिद्धार्थ यादव है। उनके पिता, राम अवतार सिंह यादव, एक स्कूल में शिक्षक हैं, और उनकी माता, सुषमा यादव, एक गृहिणी हैं। राम अवतार यादव और सुषमा यादव के कुल तीन बच्चे हैं: दो बेटे और एक बेटी। एल्विश यादव की बहन का नाम कोमल यादव है। यादव का एक भाई भी था, लेकिन कुछ कारणों से उसकी मृत्यु हो गई।

वर्तमान में एल्विश यादव की उम्र 26 साल है। उनकी ऊंचाई लगभग 180 सेंटीमीटर है, और वह अपने हैंडसम लुक्स के लिए जाने जाते हैं।

विशेषताविवरण
नामएल्विश यादव (सिद्धार्थ यादव)
जन्म तिथि14 सितंबर 1997
जन्म स्थानगुड़गांव, हरियाणा
पिता का नामराम अवतार सिंह यादव
पिता का पेशास्कूल शिक्षक
माता का नामसुषमा यादव
भाई-बहनकोमल यादव (बहन), एक भाई (मृत्यु)
उम्र26 वर्ष
ऊंचाई180 सेंटीमीटर

शिक्षा 

एल्विश ने अपनी प्राथमिक शिक्षा हरियाणा के गुड़गांव में स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से की। 12वीं तक वहाँ शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने आगे की शिक्षा के लिए दिल्ली के हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया। बता दें कि एल्विश यादव को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे, जिसका मतलब है कि वह बचपन से ही सीखने की चाहत रखने वाले एक होशियार लड़के थे। हंसराज कॉलेज से यादव ने अपनी कॉमर्स की पढ़ाई पूरी की और बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की। बचपन से उनका आईएएस अधिकारी बनने का सपना था, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें यूट्यूब पर वीडियो बनाने की आदत लग गई और यही आदत उनकी पहचान बन गई।

एल्विश यादव करिअर 

एल्विश यादव अपने स्कूल और कॉलेज के टॉपर छात्रों में से एक थे। उनका सपना था आईएएस अधिकारी या किसी अच्छी सरकारी नौकरी करना, लेकिन धीरे-धीरे उनके सपनों ने मोड़ लेना शुरू किया और उनकी रुचि यूट्यूब वीडियो बनाने में बढ़ गई।

यादव जितने होशियार थे, उससे दोगुने शरारती और कॉमेडियन भी थे। दोस्तों में वे सबसे ज्यादा पसंद किए जाते थे क्योंकि वे अपने दोस्तों का बहुत मनोरंजन करते थे। उनका यह टैलेंट देखकर उनके दोस्तों में से एक ने उन्हें यूट्यूब के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बारे में बताया और कहा कि तुम अपना टैलेंट यूट्यूब पर क्यों नहीं शेयर करते हो। अपने कॉमेडी के वीडियो बनाओ और यूट्यूब पर शेयर कर दो। तुम्हारे फॉलोवर्स भी बढ़ेंगे और तुम्हें उससे पैसा भी मिलेगा।

एल्विश ने अपने दोस्त की बात को गंभीरता से लिया और उन्होंने वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालना शुरू किया। उन्होंने अपने वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी अपलोड किए, लेकिन सबसे ज्यादा प्रसिद्धि उन्हें यूट्यूब से मिली। 29 अप्रैल 2016 को उन्होंने अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की और “हाऊस वाइफ टेक सेल्फी” नाम से पहला वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया।

2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इंडिया विरुद्ध पाकिस्तान के मैच में देसी भाषा में बनाया एक वीडियो काफी फेमस हो गया और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी मेहनत और लगन के कारण आज उनके यूट्यूब पर 10 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं।

एल्विश यादव नेट वर्थ

एल्विश यादव के दो यूट्यूब चैनल हैं। उनकी मुख्य कमाई का स्रोत गूगल, ब्रांड प्रमोशन और अन्य ऑनलाइन स्रोतों से है। इनसे वे 15-20 लाख रुपये प्रति माह कमाते हैं। इसके अलावा, उन्होंने रियल एस्टेट और शेयर मार्केट जैसे प्लेटफॉर्म पर भी पैसा निवेश किया है।

अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें, तो वे पूरे साल में लगभग 40 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं।

एल्विश यादव गर्लफ्रेंड 

एल्विश यादव एक अविवाहित युवक हैं। वैसे तो उन्होंने आज तक सोशल मीडिया के माध्यम से अपने रिलेशनशिप का कभी जिक्र नहीं किया। परंतु जब वे बिग बॉस में थे, तब उनका नाम बिग बॉस कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ जोड़ा गया था।

सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनकी गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा बताई जा रही है। लेकिन ऐसी भी जानकारी है कि कुछ महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया था और अब वे सिंगल हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम बताने से साफ इनकार किया है और उनका कहना है कि उनकी गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया पर नहीं है।

एल्विश यादव कार और बाईक सिलेक्शन 

एल्विश यादव कार और बाइक के बहुत बड़े शौकीन हैं। उनके पास कई कारें और बाइक्स हैं, जिनके नाम हमने नीचे दिए हैं।

  • Porsche 718 Boxster
  • Toyota Fortuner Legender
  • Hyundai Verna
  • Audi
  • Mercedes-Benz
  • Royal Enfield Bullet bike

एल्विश यादव विवाद 

एल्विश यादव यह नाम यूट्यूबर से ज्यादा उनके विवादों के कारण प्रसिद्ध हो गया है। उनके अनेक विवादों के बारे में आपने सुना ही होगा। उसमें से कुछ विवाद हमने नीचे दिए हैं।

  • एल्विश यादव और मैक्सटर्न (सागर ठाकूर) के बीच में मूठभीड़ हुई थी। उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा था, जिसमें यादव सहित उसके कुछ लोग सागर को पिट रहे थे। मैक्सटर्न ने इस मामले में शिकायत दर्ज की थी और कहा कि यादव ने मुझे मारने की धमकी दी थी।
  • एल्विश यादव का नाम तब बुरा हुआ जब रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी में उनका नाम आया था। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और यह मामला अभी भी चल रहा है।
  • रेस्टोरेंट में यादव ने एक व्यक्ति को थप्पड़ भी मारा था। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया था कि उसने उसे गाली दी थी, जिसके कारण उसने थप्पड़ मारा था।
  • एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें G-20 सम्मेलन के दौरान एक व्यक्ति गमले की चोरी करते पकड़ा गया था। जिस गाड़ी में वह व्यक्ति गमला रख रहा था, वह गाड़ी एल्विश यादव की थी।
  • फेमस व्लॉगर ध्रुव राठी के साथ भी एल्विश की बहस हुई थी। वास्तविकता यह थी कि ध्रुव राठी ने एक वीडियो में एल्विश को रोस्ट किया था और इसके परिणामस्वरूप उनके बीच में बड़ी बहस हुई थी।

एल्विश यादव अवार्ड 

एलविश यादव ने अपने YouTube माध्यम से जो भी अच्छे कंटेंट बनाए थे, उनके लिए उन्हें अनेक पुरस्कार मिले थे। इसमें सर्वश्रेष्ठ भारतीय निर्माता का पुरस्कार भी था, जो कि एक शॉर्ट फिल्म पर आधारित था और यह पुरस्कार उन्हें 2021 में दिया गया था। इसके अलावा, उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन 2 में हिस्सा लेकर विजेता बन गए थे। बिग बॉस मे वाइल्ड कार्ड द्वारा उन्होंने प्रवेश किया था और विजेता बनकर उन्होंने अपने नाम का नया इतिहास रचा।

एल्विश यादव सोशल मीडिया अकाउंट्स

नीचे हमने एल्विश यादव के सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक दिए हैं:

प्लेटफॉर्मलिंक
यूट्यूबElvish Yadav
इंस्टाग्रामInstagram
फेसबुकFacebook
ट्विटरTwitter

सारांश

इस लेख में हमने एल्विश यादव की जीवनी के बारे में बताने की कोशिश की है। यह लेख आपको कैसा लगा, यह आप हमें कॉमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। यदि इस लेख में कोई त्रुटि हो तो आप हमें मेल कर सकते हैं, हम इसमें सुधार लाने का प्रयास करेंगे। लेख अच्छा लगा हो तो शेयर करना न भूलें। इस तरह के अन्य लेख आप देखना चाहते हों तो आप हमसे व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं।

FAQ’s

  • एल्विश यादव का असली नाम क्या है

    एल्विश यादव का असली नाम सिद्धार्थ यादव है।

  • एल्विश यादव की सगी बहन कौन है?

    एल्विश यादव की सगी बहन का नाम कोमल यादव है।

  • एल्विश यादव के पिता कौन है?

    एल्विश यादव के पिता का नाम राम अवतार सिंह यादव है।

  • एल्विश यादव ने यूट्यूब कब शुरू किया?

    एल्विश यादव ने यूट्यूब 29 अप्रैल 2016 को शुरू किया था।

  • एल्विश यादव का भाई कौन है?

    एल्विश यादव का एक भाई था, लेकिन कुछ कारणों से उसकी मृत्यु हो गई।

Share this post
Team Hindi Words

Team Hindi Words

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *