CTET Admit Card 2024 : सीटीईटी एडमिट कार्ड जल्द ही जारी! जानें कैसे और कहां से करें डाउनलोड!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CTET Admit Card 2024 : अगर आप केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 में शामिल होने जा रहे हैं और इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा इसका इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। CBSE द्वारा सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि CBSE ने एडमिट कार्ड से पहले परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा 7 जुलाई को देश के कुल 136 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली है।

जरूर पढे : BPSC Head Teacher Admit Card 2024 : एडमिट कार्ड जारी, जानिए एग्जाम डेट्स और महत्वपूर्ण निर्देश!

CTET Admit Card 2024

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही CTET Admit Card 2024 जारी किया जाने वाला है। आपको बता दें कि इससे पहले, उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है ताकि उम्मीदवारों को यात्रा में कोई परेशानी न हो। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड नहीं की है, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम सिटी स्लिप से उम्मीदवार यह आसानी से जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी, ताकि वे समय पर वहां पहुंच सकें। इसके अलावा, परीक्षा का केंद्र, समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाती है। बता दें कि यह परीक्षा 7 जुलाई को होने वाली है। इसलिए, बोर्ड किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ध्यान देना चाहिए ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही वे इसे तुरंत डाउनलोड कर सकें।

जरूर पढे : NIRF 2024 : शिक्षा मंत्रालय की नई रैंकिंग,टॉप यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेज की पूरी सूची!

1

कैसे चेक करें एडमिट कार्ड

CTET परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

  • होम स्क्रीन खुलने के बाद “CTET Admit Card 2024” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने स्क्रीन पर CTET Admit Card 2024 दिखाई देगा।
  • CTET Admit Card 2024 को चेक करें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार का एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के छात्र को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *