दुनिया का सबसे छोटा देश, जहाँ रहते हैं सिर्फ 27 लोग!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे देश की जो जनसंख्या और क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है, और इस देश के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। दुनिया का सबसे छोटा देश सीलैंड है, जो इंग्लैंड के करीब, एक किले पर मौजूद है।

आप सभी को पता है कि विश्व में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है चीन। एक सर्वेमुताबिक, 2022 तक चीन की जनसंख्या 141.22 करोड़ थी। हालांकि, वर्तमान में सबसे ज्यादा जनसंख्या भारत में है। और विश्व में सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाला देश है रूस। इंटरनेट पर मिले आंकड़ों के मुताबिक, रूस का क्षेत्रफल 9,985,00 वर्ग किमी है।

जरूर पढे : भारत में सबसे बड़ा दिन कब होता है? जाने क्यों इस दिन आपकी परछाई भी छोड़ देती है आपका साथ!

दुनिया का सबसे छोटा देश

प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड (Principality of Sealand) दुनिया का सबसे छोटा देश है, जो कि इंग्लैंड के सफोल्क बीच से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। सीलैंड एक माइक्रोनेशियन है। इसका क्षेत्रफल केवल 0.004 वर्ग किलोमीटर है, और इस देश की जनसंख्या केवल 27 है। यह एक किले पर स्थित है, जिसे ब्रिटेन ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान निर्माण किया था। हालांकि, इस देश को बहुत सारे देशों द्वारा देश के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है।

जरूर पढे : दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है?। Duniya Ka Sabse Amir Aadami Kaun Hai (2024)

कैसे बना सीलैंड एक देश

सीलैंड एक सैन्य संरचना थी, जिसे इंग्लैंड की नौसेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनाया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे छोड़ दिया। यह देश बनाने के पीछे की कहानी बहुत ही रोचक है। 1960 में रॉय बेट्स नामक एक व्यक्ति को रेडियो स्टेशन चालू करना था, पर उस समय यूनाइटेड किंगडम में बीबीसी के अलावा किसी को भी यह अनुमति नहीं थी और इसे गैरकानूनी माना जाता था।

तभी रॉय बेट्स अपना यह रेडियो स्टेशन शुरू करने के लिए सीलैंड चले गए, क्योंकि सीलैंड अंतर्राष्ट्रीय समुद्र में था न कि यूनाइटेड किंगडम के क्षेत्र में। जैसे ही वे वहां पहुंचे, उन्होंने सोचा कि सिर्फ एक रेडियो स्टेशन क्यों बनाया जाए, क्यों न एक नया देश बनाया जाए। और फिर उन्होंने ऐसा ही किया। 2 सितंबर 1967 को रॉय बेट्स ने इस किले पर कब्जा कर इसे देश बनाने की ठान ली।

रॉय बेट्स ने 1975 में अपने देश के लिए एक संविधान बनाया, और फिर उन्होंने देश का खुद का राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान, मुद्रा और पासपोर्ट बनाए। उन्होंने उसमें जीवन जीने के लिए हर एक चीज का निर्माण किया।

91 वर्ष की उम्र में रॉय बेट्स का निधन 9 अक्टूबर 2012 को हो गया। उसके बाद उनके बेटे माइकल बेट्स ने खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित कर दिया। तब से वह इस देश को चला रहे हैं।

सीलैंड एक मायक्रो नेशन

सीलैंड, एक माइक्रो नेशन है, जिसका मतलब है कि यह किसी देश का हिस्सा नहीं है और इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली है। इस देश का क्षेत्रफल केवल 0.004 वर्ग किलोमीटर (0.0015 वर्ग मील) है। फिर भी, इस देश के पास अपनी खुद की मुद्रा और स्टैंप टिकट हैं, जो एक आश्चर्यजनक बात है।

इन लोगों के पास कोई भी साधन नहीं है, और वे बहुत कठिन परिस्थितियों में अपने जीवन को चला रहे हैं। इस देश के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी थी, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को इसके बारे में पता चला। इसके बाद, बहुत से लोगों ने इस देश के निवासियों की सहायता के लिए चंदा जुटाया, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिली। यह देश सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा लोगों की जानकारी में आया है, जिससे वहाँ जाने वाले लोगों के लिए मदद मिली है और वे इसे आर्थिक रूप से सहारा दे सकते हैं।

वेटिकन सिटी 

अंतरराष्ट्रीय मान्यता न मिलने के कारण सेलैंड गैरमान्यता प्राप्त देशों में आता है। लेकिन मान्यताप्राप्त देशों की हम बात करें तो वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। यह देश इटली के नजदीक है। इस देश का क्षेत्रफल केवल 0.44 वर्ग किलोमीटर (0.17 वर्ग मील) है, और कुल जनसंख्या 524 है। वेटिकन सिटी जाने के लिए पर्यटक इटली आते हैं, और इटली की सफर करने के बाद यह वेटिकन सिटी घूमने जाते हैं।

सारांश 

इस लेख में हमने दुनिया का सबसे छोटा देश सीलैंड के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। यह जानकारी हमने इंटरनेट के माध्यम से इकट्ठा की है। इसके बारे में आपका कोई प्रश्न हो तो आप हमें मेल कर सकते हैं, हम आपके प्रश्न का जवाब देने की कोशिश करेंगे। जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करना न भूलें और इसे आप अपने दोस्तों के साथ साझा भी करें। अगर इस तरह के और अन्य लेखों को देखना चाहते हैं तो आप हमसे व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। हम आपको नई जानकारी प्रदान करने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद।

FAQ’s

  • दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?

    दुनिया का सबसे छोटा देश प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड है, जो इंग्लैंड के सफोल्क बीच से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित है।

  • सीलैंड का क्षेत्रफल और जनसंख्या कितनी है?

    सीलैंड का क्षेत्रफल केवल 0.004 वर्ग किलोमीटर है, और इसकी जनसंख्या केवल 27 है।

  • सीलैंड की स्थापना किसने की?

    सीलैंड की स्थापना रॉय बेट्स ने की थी।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *