भारत में सबसे बड़ा दिन कब होता है? जाने क्यों इस दिन आपकी परछाई भी छोड़ देती है आपका साथ!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि भारत में सबसे बड़ा दिन कब होता है। 21 जून को भारत में सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन को सोलस्टिस डे अथवा ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। 21 जून को उत्तर भारत और दिल्ली में सूरज जल्दी निकलता है और देर शाम को ढलता है, जिससे दिन का समय सबसे लंबा होता है और रात का समय सबसे छोटा।

आम दिनों की बात करें तो इन दिनों 12 घंटों का दिन और 12 घंटों की रात होती है। लेकिन 21 जून को दिन लंबा और रात छोटी क्यों होती है, यह जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें ताकि आपको यह समझ आ सके कि भारत में सबसे बड़ा दिन कब होता है और इसके पीछे की कहानी क्या है।

जरूर पढे : दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है?। Duniya Ka Sabse Amir Aadami Kaun Hai (2024)

भारत में सबसे बड़ा दिन कब होता है?

पूरे साल में 365 दिन होते हैं। लेकिन यदि हम साल के चार विशेष दिनों की बात करें, तो इन चार दिनों को छोड़कर पूरे सालभर में दिन और रात सामान्य रहते हैं। ये चार दिन हैं: 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 22 दिसंबर।

लेकिन यहाँ हम बात कर रहे हैं 21 जून की, भारत में सबसे बड़ा दिन 21 जून को होता है। इस दिन 24 घंटों में दिन 14 घंटे लंबा और रात 10 घंटे की होती है। यह दिन ग्रीष्म संक्रांति के रूप में जाना जाता है, जब दिन का प्रकाश सबसे लंबे समय तक रहता है। हम अक्सर कहते हैं कि इंसान के साथ उसकी परछाई हमेशा रहती है, लेकिन 21 जून को दोपहर में एक ऐसा समय आता है जब मनुष्य और अन्य प्राणियों की परछाई भी उनका साथ छोड़ देती है। यह इस दिन की एक और विशेषता है।

जरूर पढे : भारत में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है? जानिए कौनसी है वह अनोखी जगह!

इस वजह से 21 जून का दिन होता है सबसे लंबा 

पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और यह चक्कर लगाने में 24 घंटे का वक्त लगता है, जिसके कारण दिन और रात होते हैं। पृथ्वी को सूर्य का चक्कर लगाने में 365 दिन लगते हैं, जिसे हम एक साल कहते हैं। सूर्य की परिक्रमा के समय, जब हम सूर्य के नजदीकी हिस्से की तरफ होते हैं, तो हमें दिन दिखाई देता है और जब हम सूर्य से दूर होते हैं, तो रात दिखाई देती है।

पृथ्वी अपने अक्ष और सूर्य की परिक्रमा करते समय 21 जून को दोपहर के समय एक ऐसी स्थिति में होती है, जब ऊर्जा कम होने की वजह से पृथ्वी की परिक्रमा की रफ्तार धीमी हो जाती है। दोपहर के समय सूर्य कर्क रेखा के ऊपर रहता है और यही वजह होती है कि सूर्य का प्रकाश धरती पर देर तक रहता है। इसके चलते सूर्योदय जल्दी और सूर्यास्त देर में होता है।

जरूर पढे : क्या आप जानते हैं, भारत में कितने राज्य हैं? (Bharat Me Kitne Rajya Hai) यहाँ जानें!

21 जून के बाद क्या होता है 

21 जून के बाद दिन सामान्य हो जाता है, जैसे कि 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात। वहीं, 21 सितंबर से रात लंबी और दिन छोटा होने लगता है। 22 दिसंबर को दिन छोटा और रात लंबी होती है। इसे हम शीतकालीन संक्रांति कहते हैं।

उसके बाद, 21 मार्च को सूर्य भूमध्य रेखा पर होने के कारण दिन सामान्य होता है, जैसे कि 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात।

अभी तक का सबसे लंबा दिन कौनसा था

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस धरती के इतिहास में अब तक का सबसे लंबा दिन साल 1912 में आया था। हम आपको बता दें कि हर साल यह दिन छोटा नहीं बल्कि लंबा ही होता जाएगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि हर सदी में 21 जून का दिन 3 मिलीसेकंद से बढ़ता है।

तो आने वाले करोड़ों सालों में दिन 25 घंटे का हो सकता है। यह सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन यह वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया सत्य है।

सारांश 

इस लेख में हमने भारत में सबसे बड़ा दिन कब होता है? इसके बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। यह लेख वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है। यदि जानकारी सही लगे तो कॉमेंट और शेयर करना न भूलें।

अगर इस लेख में कोई त्रुटि हो, तो आप हमें मेल कर सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर आपको अलग-अलग विषयों पर लेख देखने को मिलेंगे। ऐसे ही अन्य मुद्दों पर लेख देखना चाहते हैं तो हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप को जॉइन कर सकते हैं।

FAQ’s

सबसे बड़ा दिन कब होता है?

भारत में सबसे बड़ा दिन 21 जून को होता है। इस दिन 24 घंटों में दिन 14 घंटे लंबा और रात 10 घंटे की होती है। यह दिन ग्रीष्म संक्रांति के रूप में जाना जाता है, जब दिन का प्रकाश सबसे लंबे समय तक रहता है।

21 जून को सबसे बड़ा दिन क्यों होता है?

21 जून को सबसे बड़ा दिन इसलिए होता है क्योंकि इस दिन पृथ्वी की धुरी का उत्तरी भाग सूर्य की ओर सबसे अधिक झुका होता है। इस कारण सूर्य की किरणें उत्तरी गोलार्ध में लंबवत पड़ती हैं, जिससे दिन की अवधि सबसे लंबी और रात की अवधि सबसे छोटी होती है। इसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं।

सबसे छोटी रात कब होता है?

सबसे छोटी रात 21-22 दिसंबर के समय होती है।

रात और दिन बराबर कब होते हैं?

रात और दिन बराबर होते हैं विश्व में 23 सितंबर और 21 मार्च के आसपास के समय।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *