सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हमारा सौरमंडल बहुत विशाल है, और इसमें कई छोटे-बड़े ग्रह हैं जो सालो से हमारे वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं। इन ग्रहों पर शोध का यह विशाल कार्य हमारे लिए एक रहस्य बना हुआ है, जिसका समाधान अभी तक हमें पूरी तरह से नहीं मिल पाया है। हमारे सौरमंडल की यह विशालता और उसमें मौजूद विविधता ने हमें आकर्षित किया है।

वैसे तो हमारे सौरमंडल में बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, और नेपच्यून – ये कुल 8 प्रमुख ग्रह हैं। पर इनमें सबसे छोटा ग्रह कौन सा है? यह सवाल जरूर आपके मन में आया होगा और इसी प्रश्न का उत्तर हम आपके लिए लेकर आए हैं। तो इस लेख को जरूर से पूरा पढ़ें, आपके इस प्रश्न का उत्तर आपको जरूर मिल जाएगा।

जरूर पढ़े : भारत में सबसे बड़ा दिन कब होता है? जाने क्यों इस दिन आपकी परछाई भी छोड़ देती है आपका साथ!

सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध है। इसका व्यास लगभग 4879 किमी (3032 मील) है। अन्य सभी ग्रहों की तुलना में यह सूर्य के सबसे निकट है, और इसलिए इस ग्रह का तापमान दिन के दौरान लगभग 430 °C (800 °F) तक बढ़ जाता है, और रात में लगभग −180 °C (−290 °F) तक गिर जाता है। इस ग्रह पर कोई वायुमंडल नहीं है, यही वजह है कि यह दिन के समय सीधे सूर्य की रोशनी से गर्म होता है और रात में ठंडा हो जाता है। इस ग्रह की सतह भी चंद्रमा की तरह गड्ढों, चट्टानों और धूल से ढकी हुई है।

इस ग्रह का नाम रोमन दूत देवता के नाम पर “Mercury” रखा गया है। इस ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में हमारे पृथ्वी के 88 दिन लगते हैं और इसका 1 दिन हमारे पृथ्वी के 59 दिनों के बराबर होता है। इस ग्रह का हमारे पृथ्वी जैसा खुदका चंद्रमा नहीं है।

जरूर पढ़े : दुनिया का सबसे छोटा देश, जहाँ रहते हैं सिर्फ 27 लोग!

नीचे दी गई जानकारी से आप इस ग्रह को अधिक अच्छी तरह से जान पाएंगे:

  • व्यास: इस ग्रह का व्यास लगभग 4,879 किलोमीटर (3,032 मील) है।
  • तापमान: इस ग्रह पर दिन में लगभग 430 डिग्री सेल्सियस (800 डिग्री फ़ारेनहाइट) और रात में लगभग -180 डिग्री सेल्सियस (-290 डिग्री फ़ारेनहाइट) होता है।
  • सूर्य की परिक्रमा: यह ग्रह सूर्य की परिक्रमा लगभग 88 पृथ्वी दिन मे पूरी करता है।
  • एक दिन की लंबाई: इसका 1 दिन पृथ्वी के 59 दिनों के बराबर होता है।
  • वायुमंडल: इस ग्रह पर कोई भी वायुमंडल नहीं है।
  • उपग्रह: इसका पृथ्वी की तरह कोई भी चंद्रमा यानि (उपग्रह) नहीं है।
  • सूर्य से दूरी: यह ग्रह हमारे सौरमंडल का सूर्य के सबसे क़रीबी ग्रह है इसकी सूर्य से औसत दूरी 57.9 मिलियन किमी (36 मिलियन मील) है।
  • सतह: इसकी सतह चंद्रमा की तरह गड्ढे, चट्टानों, और धूल से ढकी हुई है।
  • पृथ्वी से तुलना: बुध का व्यास पृथ्वी के व्यास से छोटा है, लगभग 2.6 गुना कम है।
  • चंद्रमा से तुलना: बुध का व्यास चंद्रमा के व्यास से थोड़ा अधिक है, लगभग 1.4 गुना बड़ा है।

    बुध ग्रह पर भेजे गए अंतरिक्ष मिशन

    नासा ने 3 नवंबर 1973 को बुध और शुक्र का अध्ययन करने के लिए पहला अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था। इस अंतरिक्ष यान का नाम ‘मेरिनर 10’ रखा गया था। यह अंतरिक्ष यान 29 मार्च 1974 को बुध के सबसे करीब यानी 437 मील (703 किलोमीटर) पहुंचा था। तीन फ्लाईबाई के दौरान इस यान ने बुध ग्रह करीब 2800 तस्वीरें ली थी।

    उसके बाद नासा ने ‘मेसेंजर‘ नामक यान को 2004 में 30 अगस्त को लॉन्च किया था और इस यान ने 18 मार्च 2011 को बुध ग्रह के कक्षा में प्रवेश किया था। इस यान ने 4 साल बुध की परिक्रम करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की थी।

    उसके बाद वर्ष 2018 में 20 अक्टूबर को बेपीकोलंबो नामक यान यूरोपीय देश और जापान ने मिलकर लॉन्च किया है। और यह अनुमान है कि यह यान 2025 तक बुध ग्रह के कक्षा में प्रवेश कर सकता है।

    जरूर पढ़े : विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है?

    बुध ग्रह की परिक्रमा

    बुध पर यान भेजने से पहले यह अनुमान लगाया गया था कि बुध का एक दिन एक वर्ष के बराबर है। लेकिन बाद में सच सामने आया। इसका सूर्य का परिक्रमण का कालावधि लगभग 88 दिन का है। मतलब, बुध का एक सौर दिवस (दिन और रात) पृथ्वी के 176 दिनों के बराबर माना जाता है। जबकि पृथ्वी को खुदकी परिक्रमा करने के लिए 24 घंटे लगते हैं, और सूर्य की एक परिक्रमा के लिए 365 दिन, मतलब एक साल का समय लगता है।

    सारांश

    इस लेख में हमने सबसे छोटा ग्रह कौन सा है? इस प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास किया है। अगर जानकारी सही लगी हो तो कॉमेंट करना ना भूलें। यदि इस लेख में कुछ त्रुटि हो तो आप हमें मेल कर सकते हैं, हम इसमें सुधार लाने का प्रयास करेंगे। लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। इस तरह के अन्य आर्टिकल आप देखना चाहते हो तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। आपको वहाँ पे रोज नये नये लेख देखने को मिलेंगे। धन्यवाद।

    FAQ’s

    बुध ग्रह का अनुमानित व्यास क्या है?

    बुध ग्रह का अनुमानित व्यास लगभग 3032 मील (4879 किमी) है।

    बुध ग्रह सूर्य से अन्य ग्रहों की तुलना में कितना करीब है?

    बुध ग्रह सूर्य से लगभग 57.9 मिलियन किलोमीटर दूर है, जिसे सूर्य से सबसे निकट का ग्रह माना जाता है।

    सबसे छोटा ग्रह का क्या नाम है?

    सौरमंडल में सबसे छोटा ग्रह बुध है।

    Share Post

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *