भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्ते दोस्तों, आपके मन में यह सवाल कभी जरूर आया होगा कि भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा होगा। आप जानते हैं, हमारा भारत एक विशाल देश है। दुनिया में हमारे देश का भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। दुनिया के किसी भी राज्य में अलग-अलग जिले होते हैं, और इन जिलों के कारण राज्य को प्रशासन चलाने में अधिक सुविधा होती है। राज्य में जिलों की अहम भूमिका होती है।

भारत देश का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है। इस देश में कुल मिलाकर 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। वर्तमान में बात करें तो देश में कुल मिलाकर 800 से अधिक जिले हैं। लेकिन यहाँ हम बात कर रहे हैं, इनमें भारत का सबसे बड़ा जिला कौनसा है। इस लेख में हमने इसके बारे में पूरी विस्तार से जानकारी दी है। तो इस लेख को आप पूरा जरूर पढ़ें। आपको आपके प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा।

जरूर पढ़े : दुनिया का सबसे छोटा देश, जहाँ रहते हैं सिर्फ 27 लोग!

भारत का सबसे बड़ा जिला

भारत का सबसे बड़ा जिला 1

भारत का सबसे बड़ा जिला कच्छ है, जो गुजरात राज्य में स्थित है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 45,674 वर्ग किमी है और इसमें लगभग 10 तहसीलें, 939 गाँव और 6 नगरपालिका हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार इस जिले की जनसंख्या कुल 2,092,371 थी। यह जिला पाकिस्तान की सीमा के नजदीक है और यहाँ का अधिकांश भाग खारे नमक के रेगिस्तान से भरा हुआ है।

इसके करीब स्थित समुद्र के कारण यहाँ के लोगों की आजीविका मुख्य रूप से समुद्र पर आधारित है। खेती और मछली पकड़ने का व्यापार इस जिले में प्रमुख आजीविका स्रोत है। यहाँ की जनता की मातृभाषा कच्छी है, जो गुजराती भाषा के लगभग समान है।

आप नीचे दिए गए तालिका का उपयोग करके इस जिले के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारत का सबसे बड़ा जिलाकच्छ
राज्यगुजरात
कुल क्षेत्रफल45,674 वर्ग किमी
तहसीलें10
गाँव939
नगरपालिका6
2011 की जनसंख्या2,092,371
सीमापाकिस्तान के नजदीक
विशेषताखारे नमक के रेगिस्तान से भरा हुआ है

जरूर पढ़े : भारत में सबसे बड़ा दिन कब होता है? जाने क्यों इस दिन आपकी परछाई भी छोड़ देती है आपका साथ!

कच्छ का इतिहास 

कच्छ का इतिहास बहुत ही पुराना है। यहाँ प्राचीन सिंधु संस्कृति के अवशेष मिले हैं, जिससे पता चलता है कि इस जिले का नाता सिंधु संस्कृति से जुड़ा हुआ है। महात्मा गांधी जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जो सत्याग्रह किया था, उसका प्रमुख केंद्रबिंदु कच्छ ही था। ऐसा कहा जाता है कि सन 1270 में कच्छ एक स्वतंत्र प्रदेश था जिस पर ब्रिटिश शासन की हुकूमत थी।

वर्तमान में यह जिला गुजरात राज्य का भाग है, लेकिन कुछ साल पहले यह एक स्वतंत्र राज्य था। 1950 के दौर में यह एक राज्य था। 1 नवंबर 1956 को इसे मुंबई राज्य में शामिल किया गया। परंतु 1960 में मुंबई राज्य को भाषा के आधार पर महाराष्ट्र से जोड़ने के लिए आंदोलन हुआ। और 1960 में कच्छ गुजरात राज्य का हिस्सा हो गया और उसे गुजरात के एक जिले में शामिल कर दिया गया।

जरूर पढ़े : दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है?। Duniya Ka Sabse Amir Aadami Kaun Hai (2024)

कच्छ में पर्यटन 

पर्यटक कच्छ में यहाँ का खारे नमक युक्त सफेद रेगिस्तान देखने आते हैं। इसके अलावा, यहाँ का मांडवी समुद्र तट पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। धौलावीरा, कंठकोठ किला, भद्रेश्वर जैन मंदिर, नारायण सरोवर मंदिर, प्राग महल, आयना महल और शरद बाग पैलेस देखने लोग दूर-दूर से यहाँ आते हैं।

कच्छ का लोकप्रिय त्योहार

कच्छ जिले में होने वाला रण उत्सव यहाँ की विशेषता है। यह उत्सव हर साल नवंबर से शुरू होकर होली के पहले समाप्त होता है। सफेद रेगिस्तान में इसका आयोजन किया जाता है। यहाँ जाट, कोली, रबारी, मारवाड़ा जाट जैसे अनेक समुदाय के लोग रहते हैं और हर समुदाय के अलग-अलग त्योहार यहाँ मनाए जाते हैं।

इस जिले का इतिहास पुराना होने के कारण यहाँ अनोखे पारंपरिक मेलों का आयोजन किया जाता है और यह मेले देखने लोग खास वक्त निकालकर यहाँ आते हैं। दिवाली, ईद, जन्माष्टमी, होली, उत्तरायण त्योहार के अलावा हर समाज के अलग-अलग त्योहार यहाँ मनाए जाते हैं।

जरूर पढ़े : भारत में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है? जानिए कौनसी है वह अनोखी जगह!

जब भूकंप ने कच्छ को हिला कर रख दिया था

आपको बता दें कि 26 जनवरी, 2001 को कच्छ में एक तीव्र भूकंप आया था, जिसका केंद्र कच्छ के अंजार में स्थित था। यह भूकंप इतिहास के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था।

सारांश

इस लेख में हमने भारत का सबसे बड़ा जिला कच्छ के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। आप इस लेख को पढ़कर हमें अपने विचार देने के लिए कमेंट में बता सकते हैं। यदि इस लेख में कोई गलती है तो कृपया हमें मेल करके सूचित करें, हम इसे सुधारने का प्रयास करेंगे।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें। यदि आपको इस तरह के लेख पसंद होते हैं तो आप हमारे व्हाट्सऐप समूह में शामिल हो सकते हैं। हम आपके लिए इस तरह के लेख लिखने का प्रयास करेंगे।

FAQ’s

कच्छ जिले का क्षेत्रफल क्या है?

कच्छ जिले का क्षेत्रफल 45,674 वर्ग किमी है।

कच्छ में कितनी तहसीलें हैं?

कच्छ में लगभग 10 तहसीलें हैं।

कच्छ के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं?

कच्छ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में खारे नमक युक्त सफेद रेगिस्तान, मांडवी समुद्र तट, धौलावीरा, कंठकोठ किला, भद्रेश्वर जैन मंदिर, नारायण सरोवर मंदिर, प्राग महल, आयना महल, और शरद बाग पैलेस शामिल हैं।

कच्छ में होने वाला रण उत्सव कब आयोजित किया जाता है?

कच्छ में होने वाला रण उत्सव हर साल नवंबर महीने से शुरू होता है और होली के पहले समाप्त होता है।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *