International Plastic Bag Free Day 2024 । जाने अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस 2024 की तिथि, इतिहास और महत्व!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस हर साल 3 जुलाई को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस वर्ष, अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस 3 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा। यह दिन प्लास्टिक बैग के कारण पर्यावरण को होने वाली हानि के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। प्लास्टिक की थैली का उपयोग कम करके उसकी जगह पर्याय खोजने और पर्यावरण को बचाने का संदेश हर घर तक पहुंचाने में यह दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस लेख में हमने अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के बारे में जानकारी दी है। इसका महत्व जानने के लिए यह लेख आप पूरा जरूर पढ़ें।

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस इतिहास

हर साल 3 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया जाता है। इस पहल की शुरुआत एक अभियान से हुई थी, जिसका नाम “बैग फ्री वर्ल्ड” था, जो एक विश्व स्तरीय आंदोलन था। इसका उद्देश्य दुनिया में उपयोग होने वाले प्लास्टिक बैग का उपयोग कम करना और उसके लिए कोई पर्याय उपलब्ध करना था।

2008 में, जिरो वेस्ट यूरोप ने प्लास्टिक मुक्त अभियान द्वारा एकल उपयोग वाले बैग का उपयोग कम करने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया था। उस अभियान की तारीख थी 3 जुलाई। यूरोपीय संघ ने 2015 में एकल उपयोग प्लास्टिक बैग का उपयोग कम करने के लिए कुछ निर्देश लागू किए थे। पहले यह दिन सिर्फ यूरोपीय देशों में मनाया जाता था, लेकिन सोशल मीडिया की वजह से यह दिन अब पूरे विश्व में मनाया जाने लगा है।

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस 2024 थीम । International Plastic Bag Free Day 2024 Theme

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाने के लिए हर साल एक थीम निर्धारित की जाती है, और उसी थीम के अनुसार यह दिन मनाया जाता है। इस साल 2024 की थीम के बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक बैग का उपयोग कम किया जाए और इसके लिए कोई समाधान खोजकर पूरे विश्व को प्लास्टिक बैग मुक्त बनाया जाए।

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस 2024 कैसे मनाये

  • अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के दिन शहरों, गांवों और कस्बों में जनजागृति रैली निकालकर लोगों को प्लास्टिक बैग के उपयोग से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण के बारे में जागरूक कर सकते हैं।
  • स्कूलों और कॉलेजों में प्लास्टिक बैग मुक्त समाज बनाने हेतु छात्रों के लिये व्याख्यान रख सकते हो क्योंकी हमारी आने वाली युवा पीढ़ी को पहले जागरूक करना होगा इसके अलावा उस दिन स्कूल और कॉलेज के छात्रों की अभियान रैली निकालकर समाज में प्लास्टिक बैग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता फैला सकते हैं।
  • सोशल मीडिया एक बड़ा प्लेटफार्म है। इस पर #plasticbagfreeday का ट्रेंड चला सकते हैं। इसके अलावा, इस दिन के बैनर और पोस्टर बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके समाज को प्लास्टिक बैग के नुकसान प्रति जागरूक कर सकते हैं।
  • आज पूरे विश्व में प्लास्टिक बैग का बहुत ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसकी वजह से प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है और प्लास्टिक बैग एक ऐसी वस्तु है जिसका विघटन जल्दी नहीं होता। यह एक बड़ी समस्या बन गई है और इस समस्या का समाधान खोजने और लोगों को प्लास्टिक बैग के कारण होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिन वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है।

प्लास्टिक बॅग सें होने वाले नुकसान

जब 20वीं सदी में प्लास्टिक बैग का आविष्कार हुआ, तो लोगों को लगा कि यह मानवता के लिए एक चमत्कार है। लेकिन धीरे-धीरे समय बीतता गया और कुछ सालों बाद यह वरदान हमें शाप जैसा लगने लगा क्योंकि इससे मानव जाति को बहुत नुकसान होने लगा था।

साधारण सा प्लास्टिक बैग हमारे पूरे विश्व के लिए त्रासदायक होगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। आज जब हम नदी-नालों में कूड़ा-कचरा फेंकते हैं, तो उसमें प्लास्टिक बैग भी होता है। आपने देखा होगा कि इसका कभी विघटन नहीं होता। अगर किसी नदी या तालाब में आपने प्लास्टिक बैग का कचरा डाला तो वह पूरे तालाब या नदी को प्रदूषित कर देता है। अगर यह प्लास्टिक अन्य जीव खा जाएं तो उनकी भी जान जा सकती है।

हर साल लाखों टन प्लास्टिक बैग का कचरा निकाला जाता है, जिसमें से अधिकांश कचरा समुद्र में जाकर मिलता है। इसके कारण समुद्र में प्रदूषण बढ़ता है और साथ ही समुद्र में रहने वाले जीवों को भी नुकसान पहुँचता है।

सारांश

आशा करते हैं कि इस लेख में दी गई अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस 2024 की जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी। यदि जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ साझा करना न भूलें। यदि इस लेख में कोई त्रुटि हो तो आप हमें मेल कर सकते हैं। हम इस लेख में सुधार लाने का जरूर प्रयास करेंगे। इस तरह के अन्य लेख आप देखना चाहते हों और हमसे जुड़ना चाहते हों तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ सकते हैं।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *