RBSE Board 10th 12th Result 2024 : छात्रों के लिए बड़ी खबर 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही आने वाले हैं!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RBSE Board 10th, 12th Result 2024 : राजस्थान राज्य के 10वीं और 12वीं के छात्र जिस समय का इंतजार कर रहे थे, वह घड़ी जल्द ही आने वाली है। क्योंकि 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही घोषित होने वाले है। आरबीएसई (राजस्थान बोर्ड) 12वीं का परिणाम 20 मई तक और 10वीं का परिणाम अगले सप्ताह, अर्थात 30 मई तक आने की उम्मीद है। 10वीं और 12वीं के छात्र अपने द्वारा दी गई परीक्षा का परिणाम आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

RBSE Board 10th 12th Result 2024: रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • छात्रों को RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर खोलनी है।
  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर के स्क्रीन पर उनका होम पेज खुल जाएगा।
  • अपना रोल नंबर टाइप करके आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • तुरंत आपके सामने आपका 10वीं अथवा 12वीं का परिणाम दिखेगा।
  • नतीजा जो भी हो, भविष्य के लिए आपको परिणाम की प्रिंट निकालकर अपने पास रखनी है। यह आगे काम आ सकती है।

RBSE Board 10th 12th Result 2024 इन वेबसाईट्स पर आप अपने परिणाम देख सकते हैं।

RBSE Board 10th 12th Result 2024 एसएमएस के माध्यम से इस प्रकार देख सकते हैं रिजल्ट:

अगर आपको एसएमएस के माध्यम से 10वीं अथवा 12वीं की परीक्षा का परिणाम जानना हो तो:

  • 10वीं के परिणाम के लिए RESULT<स्पेस>RAJ10 और 12वीं के परिणाम के लिए RESULT<स्पेस>RAJ12 लिखकर अपना रोल नंबर टाइप करें।
  • और यह संदेश 56263 पर भेजें।
  • आपको संदेश के माध्यम से आपके परिणाम का विवरण प्राप्त हो जाएगा।

पिछले वर्ष परिणाम कब घोषित किए गए थे?

पिछले साल आरबीएसई 12वीं का परिणाम 19 मई को जारी किया गया था। 19 मई को विज्ञान और वाणिज्य के छात्रों का परिणाम जारी किया गया था और 25 मई को 12वीं कला के छात्रों का परिणाम घोषित किया गया था।

पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम 92.35%, कॉमर्स का परिणाम 96.60%, और साइंस का परिणाम 95.65% रहा था। इस साल 10वीं और 12वीं के परिणाम क्या होंगे, यह आपको आने वाले दिनों में पता चलेगा।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *