World Environment Day 2024 : जानें विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम और इस दिन की अहमियत!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

World Environment Day 2024 : इंसान ने आज औद्योगीकरण के क्षेत्र में बहुत उन्नति की है। लेकिन उन्नति करते समय उसने प्रकृति को बहुत हानि पहुँचाई है। आज के समय में बढ़ते औद्योगीकरण और शहरीकरण की वजह से जंगलों में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और यह पूरे विश्व में एक गंभीर समस्या बन गई है। इसका परिणाम हम सब लोग अभी भुगत रहे हैं।

लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए और पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं, पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य, महत्व, इतिहास और इस वर्ष की कौन सी थीम है।

जरूर पढे : Apara Ekadashi 2024 : व्रत की सही तिथि 2 या 3 जून? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व!

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास । History Of World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1972 में रखी गई थी। दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण तब भी बड़े चिंता का विषय था और आज भी है। इस बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण के ह्रास के बारे में लोगों में जन जागरण करने हेतु स्टॉकहोम (स्वीडन) में विश्व का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था।

विश्व के कुल 119 देशों ने इस सम्मेलन में सहभाग लिया था। उसके दो साल बाद पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और यह तारीख थी 5 जून 1974। इसके चलते पूरी दुनिया में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

जरूर पढे : Mahesh Navami 2024 : कब है महेश नवमी का पर्व,जानें माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति से जुड़ा ये रहस्य!

विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है । Why World Environment Day Is Celebrated

पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण ने अपने सभी स्रोत मनुष्य के उपयोग के लिए प्रदान किए हैं। मनुष्य को रहने के लिए जगह कम पड़ रही है, इसीलिए उसने जंगलों पर अपना कब्जा जमा रखा है और किसी दुश्मन की तरह पेड़ों की कटाई कर रहा है। लेकिन वह यह भूल गया है कि प्रकृति के बिना मानव का जीवन जीना संभव नहीं है।

ऐसी द्विधा स्थिति में मनुष्य को पर्यावरण को बचाए रखने का प्रयास करना होगा क्योंकि यदि मनुष्य ने पर्यावरण को ललकारा, तो पर्यावरण भी अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। पर्यावरण की हानि की वजह से बढ़ता प्रदूषण, तपती गर्मी और नैसर्गिक आपदाओं का इंसान कई बार शिकार बन गया है। इस विनाशकारी समस्या को रोकने और पर्यावरण को बचाने हेतु लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

जरूर पढे : Narasimha Jayanti 2024 : नरसिम्हा जयंती क्यों मनाई जाती है,जानिए महत्व

कैसे मनाये विश्व पर्यावरण दिवस 2024 । How To Celebrate World Environment Day 2024

पर्यावरण को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम आज की युवा पीढ़ी का है। यदि इस युवा पीढ़ी के मन में पर्यावरण के महत्व का बीज बो दिया जाए, तो आने वाली पीढ़ी इस पर्यावरण को सुरक्षित रख सकती है।

  • इस दिन स्कूल और कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाना चाहिए। स्कूल और कॉलेज में भाषण अथवा नाटक के जरिए पर्यावरण का महत्व उन्हें समझाना चाहिए।
  • गांवों, कस्बों और शहरों में पर्यावरण की जनजागृति के लिए आप रैली निकालकर पर्यावरण दिवस का महत्व समाज को समझा सकते हैं।
  • आज के दिन में सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम है, इसके जरिए अपनी कल्पना से बैनर या वीडियो बनाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाना कितना महत्वपूर्ण है, इसके बारे में सभी को जानकारी दे सकते हैं।

 विश्व पर्यावरण दिवस 2024 थीम । World Environment Day 2024 Theme

दुनिया में कोई भी दिवस मनाने से पहले उस दिन की थीम निश्चित की जाती है। इस साल पर्यावरण दिवस की थीम है “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा प्रतिरोधक क्षमता,” और उसका नारा है “हमारी भूमि, हमारा भविष्य।”

सारांश

आज के इस लेख में हमने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। आपको यह लेख कैसा लगा, यह आप हमें कॉमेंट के जरिए जरूर बताएं। यदि आपको हमारे लेख पसंद आते हैं, तो आप हमसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। हम आपके लिए हर रोज नई-नई जानकारी लेकर आने का प्रयास करेंगे। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे जल्दी से अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। धन्यवाद!

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *