World UFO Day 2024 : विश्व यूएफओ दिवस 2024 की तारीख, इतिहास और महत्व!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

World UFO Day 2024 : यूएफओ का मतलब है “Unidentified Flying Object” (अज्ञात उड़ने वाली वस्तु)। यूएफओ पर विश्वास रखने वाले वैज्ञानिक अथवा शोधकर्ता इस दिन यूएफओ के अस्तित्व को लेकर सबूत खोजते हैं। यूएफओ का मतलब ऐसी किसी वस्तु या प्राणी से होता है जो अंतरिक्ष से आए हैं और जिसे इससे पहले कभी पृथ्वी पर नहीं देखा गया।

अक्सर लोग या वैज्ञानिक यह दावा करते हैं कि यूएफओ या जिसे हम एलियंस भी कहते हैं, पृथ्वी पर आ चुके हैं और उन्हें देखा भी गया है। जिन्होंने उन्हें देखा है, वे लोग एलियंस या यूएफओ के अस्तित्व का दावा करते हैं। लेकिन जिन्होंने उन्हें नहीं देखा, वे इस पर विश्वास नहीं करते। इसी विषय पर आधारित यह दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई।

World UFO Day 2024 । विश्व यूएफओ दिवस 2024

हर साल, पूरे विश्व में 2 जुलाई को विश्व यूएफओ दिवस मनाया जाता है। कुछ लोग इसे 24 जून को भी मनाते हैं, क्योंकि इसी दिन अमेरिका के एक निजी पायलट और व्यवसायी केनेथ अर्नाल्ड ने UFO देखने का दावा कर एक रिपोर्ट जारी की थी।

2 जुलाई को यह दिवस न्यू मैक्सिको के रोसवेल में घटी UFO घटना की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य UFO और जीवन के अन्य संभावित रूपों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। विश्व यूएफओ दिवस हमें अंतरिक्ष और ब्रह्मांड के अनसुलझे रहस्यों के प्रति हमारी जिज्ञासा और खोज को बढ़ावा देता है।

विश्व यूएफओ दिवस मनाने की शुरुआत

यह दिन मनाने की शुरुआत तुर्की से हुई। तुर्की के यूएफओ शोधकर्ता हकटन अगडोगन ने साल 2001 में यह दिन मनाया था। ऐसा भी कहा जाता है कि केनेथ अरनोल्ड, जो कि अमेरिका के निजी पायलट और व्यवसायी थे, उनका यह दावा था कि 24 जून 1947 को वाशिंगटन में आकाश में 9 हाई स्पीड ऑब्जेक्ट्स उड़ी थीं और इन्हें पृथ्वी पर पहली बार देखा गया था।

उसके बाद, 2 जुलाई 1947 को, न्यू मैक्सिको के रोसवेल में आर्मी एयर फील्ड (RAAF) द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया गया कि पास के एक खेत में उन्हें एक UFO जैसी वस्तु मिली है। पर बाद में अमेरिकी सेना द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि यह बरामद वस्तु UFO नहीं बल्कि एक मौसम गुब्बारा था।

इसके बाद लोगों में इस घटना से अलग-अलग धारणाएँ विकसित हुईं। कुछ का मानना था कि यह सिर्फ एक गलतफहमी है, तो कुछ लोग इसे एक वास्तविक UFO दुर्घटना बताते हुए कहने लगे कि सरकार ने इस सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया। इसके बाद इस घटना की तहकीकात करने के लिए कई जांच अभियान चलाए गए, पर कोई भी UFO होने के ठोस सबूत नहीं मिल पाए।

इन दोनों घटनाओं के आधार पर 2 जुलाई को यह दिन मनाने की शुरुआत की गई।

विश्व यूएफओ दिवस का इतिहास

यूएफओ दिखने वाली घटनाएं इससे पहले कई बार हो चुकी थीं, लेकिन यह बात तब ज्यादा उजागर हुई जब 1947 में केनेथ अरनोल्ड ने यूएफओ दिखाई देने का दावा किया था। इसी वर्ष न्यू मेक्सिको के रोसवेल के आर्मी एयर फील्ड (RAAF) को एक विमान टूटी हुई अवस्था में मिला। जांच करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि यह किसी बनाए गए विमान की तरह नहीं था, बल्कि किसी यूएफओ या दूसरे अंतरिक्ष का अवशेष दिखाई दे रहा था।

अरनोल्ड द्वारा यह घटना कथित होने से पहले, विलियम ब्रेजल ने एक चौंकाने वाला सच बताया था। उनके अनुसार, रबर की पट्टियों, टिन फॉयल, कठोर कागज, और लकड़ियों से बनी एक चमकीली मलबे का बहुत बड़ा क्षेत्र दिखाई दिया था।

अरनोल्ड और ब्रेजल के बयान सामने आने के बाद यह बात दुनिया के सामने आ गई। इस पर विश्वास न रखने वाले लोगों ने दोनों के बयान पर तरह-तरह के सवाल उठाए, लेकिन वे अपने बयान पर अड़े रहे। उन्होंने अपनी बात वापस नहीं ली।

बाद में इस घटना की जांच की गई और निष्कर्ष यह सामने आया कि वह मलबा एक मौसम का गुब्बारा था। इस घटना पर कई फिल्में बनाई गईं, कई किताबें तैयार की गईं, लेकिन क्या सच था और क्या झूठ, यह एक अनसुलझा रहस्य ही बना रहा।

विश्व युएफओ दिवस कैसे मनाया जाता है

विश्व यूएफओ दिवस के दिन लोग साथ में आकर यूएफओ का प्रदर्शन आयोजित करते हैं और यह प्रदर्शन देखने के लिए लोग वहाँ इकट्ठा हो जाते हैं।

स्कूल और कॉलेज में इस विषय के आधार पर प्रोजेक्ट बनाकर इस दिन यूएफओ के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि लोग इस बात में रुचि लें और इस विषय के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

सारांश

इस लेख मे हमने World UFO Day 2024 की जानकारी देने का प्रयास किया है। यह लेख आपको कैसा लगा यह आप हमे कॉमेंट के माध्यम से बता सकते है। यदि इस लेख मे कोई त्रुटि है तो आप हमे मेल कर सकते हो हम इस लेख मे सुधार करने का प्रयास करेंगे लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूले। इस तरह के अन्य लेख आपको देखने हो तो आप हमसे व्हाट्सअप के माध्यम से जुड़ सकते हो।

Share this post
Team Hindi Words

Team Hindi Words

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *