International Yoga Day 2024 : 21 जून को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस? जानिए इस तारीख़ का रहस्य!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

International Yoga Day 2024 : इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। इसकी वजह से हम अनेक शारीरिक व्याधियों को न्योता देते हैं। और जब हम किसी अस्पताल में भर्ती होते हैं, तब हमें हर रोज योग करना कितना महत्वपूर्ण है, इसकी अहमियत समझ में आती है। इसलिए हमारे शरीर और मन को तंदुरुस्त रखने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में सुबह का थोड़ा वक्त निकालकर योग करना चाहिए।

इसके अनेक फायदे आपको उस वक्त समझ आएंगे जब आप योग करेंगे। हर रोज योग करने के क्या फायदे हैं, उसकी अहमियत सबको समझ आनी चाहिए। पूरे समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु हर साल पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 June को International Yoga Day मनाया जाता है। हर साल की तरह इस वर्ष भी International Yoga Day 2024 मे 21 जून को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा।

इस लेख में हमने International Yoga Day 2024 Theme, इतिहास और इस दिन के महत्व के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है। इसलिए, कृपया इस लेख को अवश्य पढ़ें।

जरूर पढे : World Blood Donor Day 2024 : जानें विश्व रक्तदाता दिवस 2024 की थीम और इस दिन की अहमियत!

21 June को ही International Yoga Day क्यों मनाते हैं?

भारत की सनातन संस्कृति दुनिया में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। इसका उत्तम उदाहरण यह है कि आगे आने वाले लाखों साल का पंचांग आपको अभी उपलब्ध किया गया है। इस पंचांग के अनुसार, उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात 21 जून को होती है। इसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहा जाता है।

21 जून के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है और आपने देखा होगा कि सूर्य का तेज कम होने लगता है। इसकी वजह से वातावरण अशुद्ध हो जाता है और लोगों की रोग प्रतिकारक शक्ति कम हो जाती है। इसके कारण अनेक बीमारियाँ हमें घेर लेती हैं।इसीलिए 21 जून की तारीख चुनी गई है ताकि आपके तन और मन को स्वस्थ रखने हेतु आप रोज योग कर सकें।

जरूर पढे : Best Friend Day 2024 : “यारों का यार, दोस्ती का त्योहार!” अपने सच्चे दोस्त के साथ मनाएं यह खास दिन!

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम । International Yoga Day 2024 Theme

कोई भी दिवस मनाने से पहले, उस दिवस की थीम तय की जाती है। थीम के अनुसार, उस दिवस की रूपरेखा तैयार की जाती है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

उस कार्यक्रम में इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 को मनाने के लिए थीम तय की गई है, “महिला सशक्तिकरण के लिए योग”। महिलाओं को खुद की रक्षा करने के लिए सक्षम बनना होगा और इसके लिए योग को अपने दिनचर्या में शामिल करना होगा। यह संदेश इस दिन के माध्यम से देने का प्रयास किया गया है।

जरूर पढे : Father’s Day 2024 : जून में ही क्यों मनाते हैं फादर्स डे? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी!

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास । International Yoga Day History

2014 के सितंबर माह में संयुक्त राष्ट्र महासभा का 69वां सत्र था। उस सत्र के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने पूरे विश्व में योग दिवस मनाने का विचार प्रस्तुत किया। उसके बाद, 11 दिसंबर 2014 को, इस दिन को पूरे विश्व में मनाने के प्रस्ताव पर 193 सदस्य देशों ने सहमति व्यक्त की और संयुक्त राष्ट्र ने 69/131 द्वारा , हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना तय किया गया।

21 जून 2015 को पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया भर की कई अन्य राजनीतिक, उद्योजक, सेलेब्रिटीज़ सहित लगभग 36,000 लोगों ने नई दिल्ली में 35 मिनट तक 21 अलग-अलग आसन किए थे। तब से यह दिन पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उद्देश्य । International Yoga Day Objectives

योग हमें पूर्वजों से मिली एक ईश्वरीय देन है, और यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि योग के लाभ के बारे में जानकर आप हैरान हो जाओगे।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रमुख कारण है योग करने से जो लाभ मिलेंगे, उसके बारे में पूरे विश्व में जागरूकता फैलाना।

  • योग दिवस के अवसर पर आप हर रोज योग करने का संकल्प कर सकते हैं। इस काम में प्रेरणा देने के लिए ही यह दिन मनाया जाता है।
  • आज लोग मधुमेह, हृदय विकार और अन्य शारीरिक बीमारियों से जूझ रहे हैं। यह समस्या हर व्यक्ति के जीवन में आ रही है। इस समस्या के कारण कई लोगों की स्थिति मृत्यु तक पहुंच गई है।
  • इसीलिए, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने सदस्य देशों से आग्रह किया है कि वे योग दिवस मना कर अधिक से अधिक लोगों को शारीरिक निष्क्रियता कम करने के लिए प्रोत्साहित करें।

सारांश 

आज इस लेख में हमने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 (International Yoga Day 2024) की जानकारी देने का प्रयास किया है। यह लेख आपको कैसा लगा, यह आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आप अन्य विषयों पर लेख देखना चाहते हैं तो आप हमसे व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। हम आपको हर रोज नई-नई जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद।

FAQ’s

  • योग दिवस 2024 की थीम क्या है?

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” है।

  • 21 जून का क्या महत्व है?

    21 जून का महत्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में है, जो कि पूरी दुनिया में हर साल मनाया जाता है। यह दिन योग की महत्वपूर्णता और इसके लाभों को जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। इस दिन को मनाकर लोग योग के महत्व को समझते हैं और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का प्रयास करते हैं।

  • इंटरनेशनल योगा डे को हिंदी में क्या कहते हैं?

    इंटरनेशनल योग डे को हिंदी में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” कहा जाता है।

  • साल का सबसे लंबा दिन कौन सा है?

    साल का सबसे लंबा दिन होता है 21 जून, जिसे समर्थ के अनुसार ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *