National Sisters Day 2024 : आखिर राष्ट्रीय सिस्टर्स डे 2024 में कब है? 25 जून या किसी और दिन? जानिये यहा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

National Sisters Day 2024 : बहन और भाई का रिश्ता पूरे विश्व में एक अनूठा रिश्ता माना जाता है। दुनिया के कई महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक है बहन-भाई का रिश्ता। दोनों आपस में बहुत लड़ते-झगड़ते हैं, लेकिन दोनों के बीच में प्यार भी बहुत है। वे एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकते। इस प्यारे रिश्ते की याद में ब्रदर्स डे और सिस्टर्स डे मनाया जाता है। यहाँ हम बात कर रहे हैं सिस्टर्स डे की।

हम आपको बताना चाहते हैं कि बहुत सारे लोगों ने पिछले वर्ष 2023 में सिस्टर्स डे 25 जून को मनाया था। भाई और बहन का नाता इतना प्यारा है कि किसी एक दिन मनाने से कुछ नहीं होगा। उनके रिश्ते का त्योहार मनाने के लिए पूरा साल भी कम पड़ जाएगा।

आखिर सिस्टर्स डे कब है, 25 जून को या किसी दूसरे दिन? इस सवाल का जवाब साथी इसका इतिहास, महत्व और इसे कैसे मना सकते है इसके बारेमे हमने जानकारी देने का प्रयास किया है, तो इस लेख को आप पूरा पढ़ें।

जरूर पढे : World Music Day 2024 : जानें विश्व संगीत दिवस 2024 की थीम, तिथि, इतिहास और इस दिन का महत्व!

राष्ट्रीय सिस्टर्स डे 2024 । National Sisters Day 2024 date

हर साल अगस्त माह में आने वाले पहले रविवार को राष्ट्रीय सिस्टर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की तारीख हर साल अलग-अलग होती है। इस साल, सिस्टर्स डे 2024 में 4 अगस्त को मनाया जाएगा।

तारीखदिनअवसर
04-AUG-2024रविवारसिस्टर्स डे

राष्ट्रीय सिस्टर्स डे का इतिहास । History of National Sisters Day

नॉर्स शब्द ‘सिस्टर’ से ‘बहन’ शब्द का जन्म हुआ है। यह एक पौराणीक शब्द है जो की जर्मनिक शब्द ‘स्वेस्टर’ से जुड़ा है।

यह दिन मनाने की शुरुआत 1996 में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के मेम्फिस, टेनेसी की ट्रिसिया एलोग्राम और उनकी बहन ने यह दिन मनाया जाना चाहिए, ऐसी कल्पना पेश की, और तब से यह दिन मनाया जाने लगा। कुछ साल यह दिन सिर्फ अमेरिका में मनाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे यह दिन पूरे विश्व में मनाया जाने लगा।

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि बहन के रिश्ते का सम्मान करना और इस दिन अपनी-अपनी तरह से जश्न मनाकर पूरे विश्व में इस रिश्ते की सुंदरता को फैलाना।

जरूर पढे : International Yoga Day 2024 : 21 जून को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस? जानिए इस तारीख़ का रहस्य!

राष्ट्रीय सिस्टर्स डे का महत्व । Significance of National Sisters Day

बहन होने की अहमियत आप सभी जानते हैं। जिसके पास बहन नहीं है, वह आदमी बहन न होने की अहमियत सबसे ज्यादा जानता है। हमारे और हमारी बहन के बीच जो भाई-बहन और बहन-बहन का नाता है, वह जिंदगी भर अटूट रहे। और अगर कुछ कारणों से रिश्तों में कड़वाहट आई हो, तो उसे दूर करने के लिए यह दिन महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस दिन का जश्न आप अपनी बहन के साथ मनाकर अपने बीच के जो संबंध हैं, उन्हें मजबूत कर सकते हैं और इस दिन को भविष्य के लिए यादगार बना सकते हैं।

जरूर पढे : World Blood Donor Day 2024 : जानें विश्व रक्तदाता दिवस 2024 की थीम और इस दिन की अहमियत!

राष्ट्रीय सिस्टर्स डे 2024 कैसे मनाये । How to Celebrate National Sisters Day 2024

यह दिन कैसे मनाया जाए, इसके लिए कोई बंधन नहीं है। लेकिन हमने अपनी समझ से कुछ सुझाव दिए हैं। इनके अनुसार आप यह दिन मना सकते हैं।

यह सोशल मीडिया का जमाना है। इस जमाने में आप सिस्टर डे के कुछ अच्छे और चुनिंदा कोट्स निकालकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी बहन और अन्य लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं।

  • प्लान बनाकर: आप अपनी बहन के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं, मूवी देख सकते हैं, कॉफी पी सकते हैं या किसी रेस्टोरेंट में खाना खा सकते हैं।
  • गिफ्ट देकर: अपनी बहन को उसकी जरूरत का अच्छा सा गिफ्ट देकर उसका मन जीत सकते हैं।
  • बातें करके: रात को खाना खाने के बाद दोनों मिलकर बातें कर सकते हैं और अपनी बचपन की यादें ताजा कर सकते हैं।
  • कड़वाहट दूर करें: अगर आपके और आपकी बहन के बीच कोई कड़वाहट है और रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है, तो सिस्टर डे की मदद से आप इस रिश्ते को ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं।

इन सुझावों के अनुसार, आप यह दिन मना सकते हैं और अपने बहन के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।

सारांश 

इस लेख में हमने राष्ट्रीय सिस्टर्स डे 2024 के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। यह लेख आपको कैसा लगा, यह आप हमें कमेंट के जरिए बता सकते हैं। लेख अच्छा लगा हो तो शेयर करना न भूलें। यदि आपको इस तरह के अन्य लेख भी देखने हों, तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन हो सकते हैं। हम आपके लिए नई-नई जानकारियाँ प्रदान करने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद।

FAQ’s

राष्ट्रीय सिस्टर्स डे क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय सिस्टर्स डे का मुख्य उद्देश्य बहनों के बीच के प्रेम, समर्थन, और समर्पण को मनाना है, जिससे उनके बीच का रिश्ता मजबूत होता है।

क्या 25 जून को राष्ट्रीय सिस्टर डे है?

राष्ट्रीय सिस्टर डे की तारीख अलग-अलग देशों और संगठनों में भिन्न हो सकती है। भारत में, सामान्य रूप से, राष्ट्रीय सिस्टर्स डे अगस्त माह के पहले रविवार 4 अगस्त को मनाया जायेगा। इसलिए, 25 जून को सिस्टर डे नहीं होता है।

राष्ट्रीय सिस्टर्स डे 2024 में कब है?

हर साल अगस्त माह में आने वाले पहले रविवार को राष्ट्रीय सिस्टर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की तारीख हर साल अलग-अलग होती है। इस साल, राष्ट्रीय सिस्टर्स डे 2024 में 4 अगस्त को मनाया जाएगा।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *