World Blood Donor Day 2024 : जानें विश्व रक्तदाता दिवस 2024 की थीम और इस दिन की अहमियत!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस वर्ष World Blood Donor Day 2024 में 14 जून को पूरी दुनिया में मनाया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि “रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है”। आपके द्वारा किया हुआ रक्तदान किसी मृत्यु से लड़ रहे व्यक्ति की जान बचा सकता है। रक्तदान करने की अहमियत आप सब लोग अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए दुनिया में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान शिबिर आयोजित किए जाते हैं और लोग इसमें अपनी इच्छा से सहभाग लेते हैं। इस पुण्यकर्म और उनके योगदान के लिए समर्पित भाव रखने के लिए इस दिन का आयोजन किया जाता है।

इस लेख में हम World Blood Donor Day 2024 की तिथि, थीम, इतिहास, और महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे। इसलिए, इस लेख को आप जरूर पूरा पढ़ें।

जरूर पढे : Best Friend Day 2024 : “यारों का यार, दोस्ती का त्योहार!” अपने सच्चे दोस्त के साथ मनाएं यह खास दिन!

विश्व रक्तदाता दिवस का इतिहास । World Blood Donor Day History

नोबेल पुरस्कार विजेता कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के अवसर पर पहली बार 14 जून 2005 को विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन किया गया था। एबीओ रक्त प्रकार की खोज उन्होंने की थी और इस कार्य की सराहना करने हेतु उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस दिन का आयोजन करने की कल्पना प्रस्तुत की गई थी। इस दिन को मनाए जाने के लिए IFRC, IFBDO, और ISBT इन संस्थाओं ने भी समर्थन दिया था।

दुनियाभर में लाखों रक्तदाता हैं, जिनकी वजह से आज कितनों को जीवनदान मिलता है। यह रक्तदाता किसी फायदे के लिए रक्तदान नहीं करते। उनका एक ही उद्देश्य होता है कि हमारा खून किसी जीवन-मरण के बीच जूझ रहे व्यक्ति की जान बचा सके।

इन रक्तदाताओं की सराहना करने और दुनियाभर के अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु यह दिन मनाए जाने का विचार रखा गया था।

जरूर पढे : Father’s Day 2024 : जून में ही क्यों मनाते हैं फादर्स डे? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी!

विश्व रक्तदाता दिवस महत्व । World Blood Donor Day Importance

रक्तदान का महत्व आपसे अच्छा कोई नहीं समझ सकता, क्योंकि आपको पता है कि आज दुनिया में कितने लोग अनेक बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनका जीवन बचाने हेतु रक्तदान करना जरूरी है। यह संदेश विश्व रक्तदाता दिवस के माध्यम से दिया जाता है।

इसके अलावा, नियमित रूप से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के प्रति आदर व्यक्त करने के लिए इस दिन का आयोजन किया गया है। यह अन्य लोगों के मन की भ्रांतियों को दूर करके उन्हें रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

जरूर पढे : Nirjala Ekadashi 2024 : 2024 में निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के अद्भुत फायदे!

विश्व रक्तदाता दिवस 2024 थीम । World Blood Donor Day 2024 Theme

कोई भी दिवस मनाने से पहले उसकी थीम तय की जाती है, और उस थीम के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा आयोजित की जाती है। इस वर्ष 14 जून 2024 को मनाए जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस पर, विश्व स्वास्थ्य संगठन, इसके साझेदार और दुनिया भर के समुदाय इस थीम के पीछे एकजुट होंगे: “20 Years Of Celebrating Giving: Thank You, Blood Donors!”

विश्व रक्तदाता दिवस स्लोगन । World Blood Donor Day 2024 Slogan

इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रक्तदाताओं के लिए “20 Years Of Celebrating Giving: Thank You, Blood Donors!” यह स्लोगन जारी किया है। 2024 का यह स्लोगन विश्व रक्तदाता दिवस की 20वीं वर्षगांठ मनाते हुए, रक्तदान के रोगियों और रक्तदाताओं पर पड़ने वाले गहरे प्रभाव को याद करता है।

नीचे हमने पिछले कुछ साल के स्लोगनों की संक्षिप्त सूची दी है।

  • 2012: हर रक्तदाता एक नायक है
  • 2013: जीवन का उपहार दें: रक्तदान करें
  • 2014: माताओं को बचाने के लिए सुरक्षित रक्त
  • 2015: मेरी जान बचाने के लिए धन्यवाद
  • 2016: रक्त हम सभी को जोड़ता है
  • 2017: रक्तदान करें। अभी दें। बार-बार
  • 2018: किसी और के लिए मौजूद रहें। रक्तदान करें। जीवन बाँटें
  • 2019: सभी के लिए सुरक्षित रक्त
  • 2020: सुरक्षित रक्त से जीवन बचता है
  • 2021: रक्तदान करें और दुनिया को धड़काते रहें
  • 2022: रक्तदान एकजुटता का कार्य है। इस प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएँ
  • 2023: रक्त दें, प्लाज्मा दें, जीवन बाँटें, बार-बार बाँटें

सारांश 

इस लेख में हमने World Blood Donor Day 2024 के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। यह लेख आपको कैसा लगा, कृपया टिप्पणी करके जरूर बताएं। अगर आपको जानकारी सही लग रही हो तो इसे शेयर करना न भूलें। यदि आप हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमने हमारे व्हाट्सएप ग्रुप की लिंक साझा की है। इससे आप हमसे जुड़ सकते हैं। धन्यवाद!

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *