UPPSC Exam Calendar 2024 : UPPSC 2024 के लिए नया कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 3 जून, सोमवार को UP PCS RO/ARO सहायक नगर नियोजक (प्रारंभिक) परीक्षा और अन्य विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर (Revised UPPSC Exam Calendar 2024 PDF) जारी किया है। नए कैलेंडर के मुताबिक, UP PCS प्रारंभिक परीक्षा 27 अक्टूबर को और RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

UP PCS और RO/ARO प्रारंभिक परीक्षाओं समेत UPPSC की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UP PCS प्रीलिम्स 2024, UP RO/ARO प्रीलिम्स 2023 और कई अन्य भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। आयोग द्वारा सोमवार, 3 जून को जारी इस कैलेंडर के अनुसार, UP PCS प्रारंभिक परीक्षा 27 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को होगी।

UPPSC ने पहले UP PCS प्रारंभिक परीक्षा को 17 मार्च को लेने की घोषणा की थी, लेकिन कुछ कारणों के कारण इस परीक्षा को आगे ढकेल दिया गया, जिससे कि इसकी तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवार नई तारीख का इंतजार कर रहे थे। इसी प्रकार, UPPSC द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) प्रारंभिक परीक्षा 2023 को पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से उम्मीदवार इस परीक्षा की नई तिथि का इंतजार कर रहे थे।

UPPSC Exam Calendar 2024

इस तालिका मे UPPSC Exam Calendar 2024 की महत्वपूर्ण तिथियों का संक्षिप्त विवरण प्रदान किया है।

परीक्षातारीखदिन
अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 (शॉर्टहैंड/टाइपिंग)28 जून 2024 (शुक्रवार)लगभग 25 दिन
सहायक नगर नियोजक (प्रारंभिक) परीक्षा 202330 जून 2024 (रविवार)
स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा 202428 जुलाई 2024 (रविवार)
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 202418 अगस्त 2024 (रविवार)
चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक तथा आवासीय चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 और चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा 202325 अगस्त 2024
स्टाफ नर्स (यूनानी) (पुरुष/महिला) (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 और स्टाफ नर्स (आयुर्वेदिक) (पुरुष/महिला) (प्रारंभिक) परीक्षा 20238 सितंबर 2024

नीचे दिए हुए बटन पे क्लिक करके आप आधिकारिक UPPSC Exam Calendar 2024 PDF डाउनलोड कर सकते है।

सारांश

आज हमने UPPSC Exam Calendar 2024 के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। हमारी वेबसाइट पर आपको शिक्षा से संबंधित नई-नई जानकारियां मिलेंगी। यह लेख आपको कैसा लगा, इसे कमेंट करके हमें बता सकते हैं। यदि आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं, तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हो सकते हैं। हम हर दिन नई जानकारियां प्रदान करने का प्रयास करेंगे। यदि लेख आपको अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *