Kavya Maran Biography : इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ ने सोशल मीडिया पर मचाई है धूम!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kavya Maran Biography in Hindi, Age, Date of Birth, Parents, Father Name, Education, Relationship, Marriage, Husband, Net Worth, Company Name, BF Name, Wiki, SRH Owner.

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिससे एक व्यक्ति वायरल होने के बाद रातोंरात स्टार बन जाता है और पूरी दुनिया उसे इंटरनेट पर सर्च करने लगती है। आईपीएल का यह 17वां सीजन था। इस सीजन में कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में काव्या मारन (kavya maran) मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मिली हुई जीत का जश्न मनाते समय खुशी से नाचते हुए नजर आ रही हैं।

आईपीएल के इस हंगामे में आपने देखा होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद के मैचों में अक्सर दिखने वाली और चीयर करके टीम का हौसला बढ़ाने वाली काव्या मारन आखिर हैं कौन? उनके जीवन परिचय (Kavya Maran Biography) के बारे में हम जानकारी देने जा रहे हैं। आइए इसे जरूर पढ़ें।

काव्या मारन जन्म और परिवार । Kavya Maran Family

Kavya Maran Biography

काव्या का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई में हुआ। उनका पूरा नाम काव्या कलानिधि मारन (kavya kalanithi maran) है। काव्या सन ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) की बेटी हैं। उनकी माता का नाम कावेरी मारन (Kaveri Maran) है। काव्या के दादाजी मुरासोली मारन (Murasoli Maran) लोकसभा सांसद और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद पर थे।

नीचे दी गई तालिका में हमने काव्या परिवार के बारे मे जानकारी प्रस्तुत की है।

विवरणजानकारी
जन्म तिथि6 अगस्त 1992
जन्म स्थानचेन्नई, तमिलनाडु, भारत
पूरा नामकाव्या कलानिधि मारन (Kavya Kalanithi Maran)
पिता का नामकलानिधि मारन (Kalanithi Maran)
माता का नामकावेरी मारन (Kaveri Maran)
दादाजी का नाममुरासोली मारन (Murasoli Maran)
दादाजी का पदलोकसभा सांसद और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री

चेन्नई से डीएवी पब्लिक स्कूल से काव्याने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। इसके बाद चेन्नई के स्टेला मारिस कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया। बी. कॉम की डिग्री प्राप्त करने के बाद, उन्होंने आगे की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई और वहां रहकर उसने वॉर्बिक बिजनेस स्कूल, इंग्लैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन (एमबीए) की डिग्री हासिल की।

काव्या मारन आयु ,वजन ,ऊंचाई । Kavya Maran Age, Weight, Height

नीचे दी गई तालिका में हमने काव्या मारन की आयु ,वजन ,ऊंचाई के बारे मे जानकारी प्रस्तुत की गई है।

विवरणजानकारी
उम्र31 साल (2023 तक)
वजनलगभग 55 किलोग्राम (121 पाउंड)
ऊंचाईलगभग 5 फीट 4 इंच (163 सेंटीमीटर)

काव्या मारन का करियर । Kavya Maran Career

काव्या मारन विद्यार्थी अवस्था में एक होशियार लड़की रही हैं। उन्हें बचपन से ही बिजनेस में रुचि थी। अपने पिता का बिजनेस संभालने के लिए उन्होंने एमबीए में डिग्री हासिल की।

भारत वापस आने के बाद काव्या मारन ने अपने फैमिली बिजनेस को जॉइन किया। सन टीवी नेटवर्क एक बड़ा टीवी नेटवर्क है, जिसके मालिक कलानिधि मारन हैं। काव्या भी अपने पिता के कंधे से कंधा मिलाकर इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं वह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इसके अलावा, काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ भी हैं।

25 जनवरी 2024 को काव्या को देवी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

काव्या मारन की नेट वर्थ । Kavya Maran Net Worth

सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और सन टीवी नेटवर्क की भविष्य की होने वाली ऑनर, काव्या मारन की संपत्ति की अगर हम बात करें, तो रिपोर्ट के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 500 करोड़ तक होने का अनुमान है।

काव्या मारन बॉयफ्रेंड । Kavya Maran BF

काव्या मारन ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को गुप्त रखा है। वर्तमान में उनकी आयु 32 साल है, लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी शादी के बारे में या किसी रिश्ते में होने के बारे में कोई भी जानकारी सोशल मीडिया या न्यूज चैनलों पर साझा नहीं की है। काव्या कब शादी करने वाली हैं और उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है, इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढे

सारांश 

आज इस लेख में हमने काव्या मारन के जीवन के बारे में जानकारी (Kavya Maran Biography) देने का प्रयास किया है। हमें जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक हमने यह लेख लिखा है। यह लेख आपको कैसा लगा, यह हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। अगर जानकारी सही लगी हो तो इसे शेयर करना न भूलें। यदि आपको हमारे लेख अच्छे लगते हैं, तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में भी शामिल हो सकते हैं। हम आपके लिए नई-नई जानकारी लेकर आएंगे। धन्यवाद।

FAQ’s

काव्या मारन किसकी बेटी है?

काव्या मारन कलानिधि मारन की बेटी हैं। वे सन टीवी नेटवर्क संस्थापक और अध्यक्ष हैं।

हैदराबाद आईपीएल टीम की मालकिन कौन है?

हैदराबाद आईपीएल टीम की मालकिन काव्या मारन हैं और वह सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं।

काव्या मारन की कुल संपत्ति कौन है?

काव्या मारन की कुल संपत्ति का अनुमान रिपोर्ट के अनुसार लगभग 500 करोड़ रुपये तक है।

काव्या मारन क्यों प्रसिद्ध है?

काव्या मारन प्रसिद्ध हैं क्योंकि वे सन ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष कलानिधि मारन की बेटी हैं। उनका प्रोफ़ाइल सोशल मीडिया पर भी बहुत विराट है और उन्होंने व्यवसायिक क्षेत्र में भी अपना नाम बनाया है। उनके समर्थन और योगदान से, वे आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ भी हैं, जो उन्हें और भी प्रमुख बनाता है। इसके अलावा, उनकी कुशलता, उद्यमिता, और नेतृत्व की कड़ी के लिए भी वे मशहूर हैं।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *