World Music Day 2024 : जानें विश्व संगीत दिवस 2024 की थीम, तिथि, इतिहास और इस दिन का महत्व!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है, हर साल की तरह इस साल भी, विश्व संगीत दिवस 2024 में 21 जून को पूरे विश्व भर मनाया जाएगा।

संगीत से दुनिया के हर व्यक्ति का नाता है। हम अक्सर देखते हैं कि कोई व्यक्ति जब गुनगुनाता है तब उसके चेहरे पर एक अलग मुस्कुराहट होती है। इसलिये मन के स्वास्थ्य और खुश रहने के लिए संगीत कितना आवश्यक है, यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी साबित हुआ है। स्वास्थ्य चिकित्सकों का मानना है कि हर रोज संगीत के सानिध्य में रहने वाले व्यक्ति कम बीमार पड़ते हैं और वे मानसिक दृष्टिकोण से स्वस्थ रहते हैं।

आज इस लेख में हम विश्व संगीत दिवस 2024 की थीम, तिथि, इतिहास और इस दिन के महत्व के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए देखते हैं।

जरूर पढे : International Yoga Day 2024 : 21 जून को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस? जानिए इस तारीख़ का रहस्य!

विश्व संगीत दिवस का इतिहास । History of World Music Day

विश्व संगीत दिवस 21 जून को मनाने की परंपरा फ्रांस से शुरू हुई। 1982 में फ्रांस के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री और पत्रकार जैक लंग और रेडियो निर्माता मॉरिस फ्लूरेट ने विश्व संगीत दिवस मनाने की कल्पना की और लोगों से संगीत बजाकर इस दिन को मनाने का आह्वान किया। तब से फ्रांस में यह दिन मनाया जाने लगा। धीरे-धीरे यह दिन पूरे विश्व में मनाया जाने लगा।

फ्रांस में तो केवल 21 जून ही नहीं, बल्कि पूरे एक महीने तक इस दिन का जश्न मनाया जाता है। सभी कार्यक्रम वहाँ के लोगों के लिए मुफ्त होते हैं। इस एक महीने में कोई भी घर में नहीं रहता; सब इस दिन का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आते हैं। हर जगह खुशी का माहौल रहता है।

जरूर पढे : World Blood Donor Day 2024 : जानें विश्व रक्तदाता दिवस 2024 की थीम और इस दिन की अहमियत!

विश्व संगीत दिवस का महत्व । Significance of World Music Day

21 जून यह दिन संगीत के लिए समर्पित है। हमारे जीवन में संगीत बेहद महत्वपूर्ण है। आज की इस प्रतिस्पर्धा के युग में हर कोई सफलता के पीछे भाग रहा है। लेकिन असफलता आने के बाद व्यक्ति निराश हो जाता है और डिप्रेशन का शिकार होता है। मनोचिकित्सक संगीत थेरपी देकर उसे ठीक करते हैं। इतना महत्वपूर्ण स्थान हमारे जीवन में संगीत का है।

अगर आप लगातार अपने पसंदीदा संगीत के संपर्क में रहते हैं, तो आप देखेंगे कि आपको हर पल खुशी महसूस होगी। संगीत की कोई भाषा नहीं होती, लेकिन यह आपके मन की गहराई को छू लेता है।

जरूर पढे : Mithun sankranti 2024 : जानिए मिथुन संक्रांति की तारीख, शुभ मुहूर्त, कथा और अद्भुत महत्व!

विश्व संगीत दिवस 2024 थीम । World Music Day 2024 Theme

हर साल विश्व संगीत दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व संगीत दिवस 2024 की थीम है “Encountering a Global Sounding World” यानी “एक वैश्विक ध्वनि वाली दुनिया का सामना करना।”

सारांश 

इस लेख में हमने विश्व संगीत दिवस 2024 के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। यह लेख आपको कैसा लगा, यह आप हमें कॉमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। यदि लेख अच्छा लगा हो तो शेयर करना न भूलें। यदि आपको हमारे लेख पसंद आते हैं और आप इस तरह के अन्य लेख भी देखना चाहते हैं, तो आप हमसे व्हाट्सऐप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। हम आपको नई-नई जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद!

FAQ’S

विश्व संगीत दिवस 2024 कब मनाया जाएगा?

विश्व संगीत दिवस 2024 में 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जाएगा।

विश्व संगीत दिवस का आविष्कार किसने किया था?

विश्व संगीत दिवस का आविष्कार 1982 में फ्रांस के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लंग और रेडियो निर्माता मॉरिस फ्लूरेट ने किया था।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *