National Civil Service Day 2024 in Hindi । Date, 2024 Theme, History, Importance, Celebration and More in Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

National Civil Service Day 2024 : सिविल सेवकों के लिए 21 अप्रैल, यह दिन, बहुत ही खास माना जाता है। क्योंकि यह दिन भारत में सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मकसद यह है की देश की उन्नति के लिए काम करने वाले सिविल सेवकों के प्रति आदर दर्शान । सिविल सेवकों का कार्य देश के प्रति सराहनीय है। उनके देश के लिए जो योगदान है, वह हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते।

इस दिन के सुनहरे मौके पर सिविल सेवकों को उनके अच्छे कामों के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जाता है। तो आइए इस लेख में हम सिविल सेवा दिवस के बारे में विस्तार से जानें।

सिविल सेवा दिवस का इतिहास । Civil Service Day History

इस विशेष दिन का इतिहास आजादी के वर्ष से जुड़ा हुआ है। स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री जिन्हें हम “लौहपुरुष” के रूप में जानते हैं, सरदार वल्लभभाई पटेल वे सिविल सेवकों को देश की चौकट के रूप में मानते थे।

1947 में दिल्ली के मेटकाफ हाउस में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के परिवीक्षाधीनों को आवहन करते समय उन्होंने कहा था कि सिविल सेवकों/सेवायों को एक तरह से “भारत की स्टील फ्रेम” तरह माना जाता है। इनके अलावा, देश की उन्नति का विचार भी नहीं किया जा सकता। एक तरह से भारत सरकार के अलग-अलग प्रशासन को इतनी अच्छी तरह से चलाने का उनका कार्य महत्वपूर्ण है।

और तबसे भारत में 21 अप्रैल यह दिन सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हो गई थी, और वह परंपरा आज तक जारी है।

सिविल सेवा दिवस मनाने का महत्व । Importance Of Celebrating Civil Services Day

स्वतंत्र पूर्व काल से सिविल सेवा दिवस मनाने का रिवाज़ है। किसी व्यक्ति को अच्छा काम करने के बाद, जब आपने उसकी काम की तारीफ दो मीठे शब्दों में की हो, तो उसकी काम करने की इच्छा दस गुना बढ़ जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, ब्रिटिश सरकार अपने अधिकारीयों को उनका काम के प्रति हौसला बढ़ाने के लिए उनके कामों की सराहना करने के लिए उनकी उन्हे पुरस्कार के रूप में उन्हें सम्मानित किया जाता था।

वैसेही हमारे देश के प्रति निष्ठा से काम करने वाले सिविल सेवकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करना और पुरस्कार के रूप में उनकी सराहना करना छोटी सी बात है, लेकिन इसका महत्व बेहद अधिक है। राष्ट्र के प्रति कठोर परिश्रम करने वाले सिविल सेवकों को उच्च सम्मान 21 अप्रैल को किया जाता है। इस दिन का महत्व जानकर हमें इन सिविल सेवकों के प्रति आदर रखने की आवश्यकता है क्योंकि राष्ट्रहित में काम करने वाले सेवकों का उच्च सम्मान होना आवश्यक है।

सिविल सेवा दिवस मनाने का उद्देश । Why National Civil Service Day is Celebrated

यह दिन सिविल सेवा में आने वाले सरकारी कर्मचारियों के कामों का निरीक्षण करके, उसमें सच्चाई और अच्छाई से काम करने वाले अधिकारीयों को और अच्छे से काम करने का बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाया जाता है। उनके अच्छे प्रदर्शन को देखकर, उन सभी दिग्गज सरकारी कर्मचारियों के लिए भारत देश के प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।उसमे से कुछ मुख्य उद्देश आप नीचे देख सकते हो।

  • सिवील सर्व्हिस अधिकारियो ने किये अच्छे कामो की तारीफ करना और आगे भी ऐसा काम करने के लिये उनकी सरहना करना।
  • इस दिन का उपयोग केंद्र सरकार द्वारा सिवील सर्विस के अंतर्गत आने वाली अन्य विभागो में काम करने वाले अधिकारीयो का मूल्यांकन करने के लिये किया जाता हैं
  • उसमे सर्वोत्तम कार्य करने वाले सरकारी अधिकारीयो या समूह का केंद्र सरकार द्वारा सम्मान किया जाता हैं.और उन्हे प्रधानमंत्री पुरस्कार दिया जाता हैं।

इस बार क्या है सिविल सेवा दिवस की थीम । Civil Service Day 2024 Theme

सरकार द्वारा इस दिन को मनाने के लिए एक खास रूप से थीम आयोजित की जाती है और इसके अनुसार इस दिन का कार्य किया जाता है, जिसके तहत सिविल सेवकों को पुरस्कार प्रदान किया जाता है:

“सिविल सेवक: परिवर्तन के वाहक”।

यह विषय बेहद ही सुंदर है, और इसके माध्यम से सिविल सेवकों को अत्यंत प्रभावित किया जा सकता है।

ये भी पढे : World Heritage Day in Hindi 2024। क्या आप जानते हैं भारत में कितने धरोहर स्थल हैं?

सारांश

आज इस लेख में हमने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस क्यों मनाया जाता है, उसके पीछे का इतिहास, सिविल सेवा दिवस का महत्व और उद्देश्य, ऐसे और भी कई विषयों के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया। आपको यह लेख कैसा लगा, यह आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। और अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो अपने प्रियजनों के साथ साझा करना न भूलें।

FAQ’s

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *