Father’s Day 2024 : जून में ही क्यों मनाते हैं फादर्स डे? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Father’s Day 2024 : हमें जन्म देने वाली और बड़े प्यार से पाल-पोसकर बड़ा करने वाली माँ हमें हमेशा याद रहती है। लेकिन हमारे लिए परिश्रम करके, हमारे साथ-साथ घर का बोझ उठाने वाले पिता को अक्सर हम भूल जाते हैं। माँ हमसे प्यार करती है, यह हमें दिखाई देता है। परंतु, अपने बेटे को गलत राह पर जाने से रोकने के लिए, कभी-कभी मार या डाँट देकर सही राह पर चलाना सिखाने वाले पिता हमें दुश्मन लगते हैं।

माँ अपने दुःख को हमारे सामने रोकर व्यक्त कर सकती है, लेकिन पिता को रोने का अधिकार नहीं होता। न ही जीवन में हारने का अधिकार होता है। क्योंकि उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि अगर वे हारकर रोए, तो उनका पूरा घर हार जाएगा। हमारे परिवार के लिये अपने सपनों का त्याग करने वाले पिता के प्रति समर्पण का भाव दिखने के लिए फादर्स डे का यह पर्व मनाया जाता है। हमें पता है कि पिता ने हमारे लिए जो किया है, उसका कर्ज हम जिंदगी भर चुका नहीं सकते। लेकिन एक दिन तो विश्व के सभी पिताओं के लिए समर्पित भाव रखा जा सके, इसीलिए फादर्स डे मनाया जाता। आइए देखते हैं, यह दिन क्यों मनाया जाता है, इसका इतिहास और महत्व।

जरूर पढे : Nirjala Ekadashi 2024 : 2024 में निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के अद्भुत फायदे!

Father’s Day 2024 की तिथि और महत्त्व

एक पिता जो अपने सपनों का गला घोंटकर पूरे परिवार के सपने पूरे करने के लिए जिंदगी भर मेहनत करता है, उसका संघर्ष जीवन के अंत तक खत्म नहीं होता। उनका मन नारियल की तरह होता है। बाहर से कठोर और अंदर से मधुर। लेकिन हमें यह समझ में नहीं आता और हम अक्सर उनका तिरस्कार ही करते हैं।

हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। और इस वर्ष भी Father’s Day 2024 में जून महीने के तीसरे रविवार, यानी 16 जून को, पूरे विश्व में मनाया जाएगा। इसी दिन हम उन्हें बता सकते हैं कि आपके लिए हमारे दिल में क्या जगह है। फादर्स डे को हम अलग अलग तरीके से मना सकते हैं, इसके बारे मे हमने नीचे विस्तार से जानकारी दि है।

जरूर पढे : Ganga Dussehra 2024 : गंगा स्नान से पाएं पापों से छुटकारा, जानें इस पर्व का महत्व और तैयारियां!

फादर्स डे का इतिहास

हर एक दिन मनाने के पीछे कोई न कोई कहानी जुड़ी होती है। फादर्स डे मनाने के पीछे भी दो से तीन कहानियाँ प्रचलित हैं। नीचे हमने उन कहानियों को संक्षेप में बताया है।

  1. फादर्स डे मनाने के पीछे की पहली कहानी यह है कि अमेरिका में MS. Sonora नामक एक युवती थी। उसके पिता का नाम William’s Smart था। उनके कुल छह बेटियाँ थीं। छठी बेटी के जन्म देते समय उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। MS. Sonora के पिता William’s ने अपनी बेटियों को कभी माँ की कमी महसूस नहीं होने दी और उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया। उनका कहना था कि हमारे पिता ने हमारे लिए जो किया है, उसका ऋण हम जिंदगी भर नहीं चुका सकते, लेकिन उनकी मृत्यु के पश्चात उनकी याद में फादर्स डे मना सकते हैं। उनके पिता की मृत्यु 5 जून को हुई थी, लेकिन कुछ कारणवश लोगों ने जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाना शुरू कर दिया।
  1. दूसरी कहानी बहुत ही निराशाजनक है। अमेरिका में Virginia नामक राज्य है। वहाँ Fremont नाम का एक शहर है। 5 जुलाई 1908 का वह दिन, जब कोयला खदान में अचानक हुए विस्फोट में लगभग 361 पुरुषों का देहांत हो गया था। एक ही क्षण में 361 परिवार बेघर हो गए। उनकी याद में अमेरिका ने पहला फादर्स डे 5 जुलाई 1908 को मनाया था।
  1. 1966 में, राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने पहली बार जून महीने के तीसरे रविवार को पिताओं के सम्मान में फादर्स डे का आयोजन किया। छह साल बाद, 1972 में, राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस आदेश को स्थायी रूप दिया, जिससे यह एक स्थायी राष्ट्रीय छुट्टी का दिन बन गया।

जरूर पढे : Vat Savitri Vrat 2024 : 6 या 21 जून? जानें वट सावित्री व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, कथा और पूजा विधि!

Father’s Day 2024 मे कैसे मनाये 

  • गिफ्ट दें : पिता अपने बेटे से कभी किसी बड़े गिफ्ट की चाहत नहीं रखते। उनका पूरा जीवन इस बात में गुजर जाता है कि आपको किसी चीज की कमी न हो।आपके पिता को दैनिक जीवन में जिन चीजों की जरूरत है, वह आप उन्हें गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। उनके चेहरे पर जो खुशी आएगी, वह खुशी आप पैसों से भी नहीं खरीद सकते।
  • कार्ड, पत्र और शुभकामनाएँ दें : इस अवसर पर आप अपने पिता को फादर्स डे का एक अच्छा सा कार्ड भेंट स्वरूप दे सकते हैं। इसके अलावा, इंटरनेट पर उपलब्ध अच्छे शुभकामना संदेश भेजकर उनके प्रति अपना प्यार जता सकते हैं।
  • विशेष नाश्ता या भोजन तैयार करें : सुबह उनके पसंद का नाश्ता तैयार करके उन्हें दे सकते हैं और अपने पापा को किसी अच्छे होटल में ले जाकर उनके साथ बातें करते हुए खाना खाने का आनंद ले सकते हैं।
  • यादों को ताज़ा करें : पिता के साथ अपने बचपन के फोटो उन्हें दिखाकर यादों को ताज़ा कर सकते हैं। पुरानी यादों को बताते समय उनके चेहरे पर एक अलग तरह की मुस्कान होगी। इसके सिवाय, उनके बचपन की कुछ यादों को सुनने और उन्हें बताने में भी एक अलग तरह की खुशी होगी।

जरूर पढे : Shani Jayanti 2024 : जानिए क्या है इस खास दिन का महत्व, कथा और पूजा विधि!

सारांश

आज, इस लेख में हमने फादर्स डे के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया। इस लेख में हमने Father’s Day 2024 मे कब मनाया जाएगा, इसके पीछे का इतिहास, और कैसे मनाये इसके बारे में संक्षिप्त में जानकारी देने का प्रयास किया।यह लेख आपको कैसा लगा, यह आप हमें कमेंट के जरिये बता सकते हैं। यदि आपको यह लेख पसंद आया होगा तो इसे शेयर करना न भूलें।

अगर आप अलग-अलग विषयों पर आर्टिकल देखना चाहते हैं तो आप हमसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। हम आपके लिए अच्छे-अच्छे आर्टिकल लाने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद।

FAQ’s

फादर्स डे 2024 कब है?

फादर्स डे जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 16 जून 2024 को होगा। यह उत्सव अनेक देशों में विभिन्न तिथियों पर मनाया जाता है, लेकिन अमेरिका में यह तिथि सामान्यत: जून के महीने में रखी जाती है।

फादर्स डे कैसे सेलिब्रेट करें?

फादर्स डे को सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने पिता के साथ समय बिताएं, उन्हें उनके पसंदीदा खाने खिलाएं, उन्हें एक छोटी सी गिफ्ट दें, उनकी यादों को ताजगी दें, और उन्हें स्पेशल विश करें।

फादर्स डे का विषय क्या है?

फादर्स डे का विषय पिताओं के सम्मान और प्रेम को दर्शाना है। यह एक दिन है जब लोग अपने पिता की महत्वाकांक्षा और प्रेम को समझते हैं और उनकी यादों को ताजगी देते हैं।

फादर्स डे को हिंदी में क्या कहते हैं?

फादर्स डे को हिंदी में “पिता दिवस” कहा जाता है।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *