Ganga Dussehra 2024 : गंगा स्नान से पाएं पापों से छुटकारा, जानें इस पर्व का महत्व और तैयारियां!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ganga Dussehra 2024 : हमारे हिंदू धर्म में गंगा को माँ का दर्जा दिया गया है। हमने अक्सर सुना है कि गंगा में स्नान करके आप अपने पापों से मुक्ति पा सकते हैं। इतना महत्वपूर्ण स्थान गंगा का है कि हर साल जेष्ठ माह की दशमी तिथि के अवसर पर गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल जेष्ठ शुक्ल दशमी 16 जून को आ रही है, इसलिए Ganga Dussehra 2024 मे 16 जून को मनाया जाएगा।

गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त । Ganga Dussehra 2024 Date And Time

नीचे Ganga Dussehra 2024 Date And Time को एक तालिका के रूप में प्रस्तुत किया गया है:

घटनातारीखसमय
गंगा दशहरा का आरंभ16 जून 2024दोपहर 2 बजकर 32 मिनट
गंगा दशहरा का समापन17 जून 2024शाम 4 बजकर 43 मिनट
गंगा दशहरे का स्नान और पूजा16 जून 2024पूरे दिन

जरूर पढे : Vat Savitri Vrat 2024 : 6 या 21 जून? जानें वट सावित्री व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, कथा और पूजा विधि!

कथा 

भगीरथ नाम के राजा ने गंगा को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की। इस तपस्या से प्रसन्न होकर गंगा राजा के सामने प्रकट हो गईं। राजा ने गंगा से विनम्र होकर पृथ्वी पर आने की प्रार्थना की, क्योंकि भगीरथ के पूर्वजों ने भी गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए लाखों यत्न किए थे, लेकिन वे सभी असफल रहे। अंततः भगीरथ को इस कार्य में सफलता मिली।

गंगा ने राजा से कहा, “वत्स, मैं तुम्हारी प्रार्थना के लिए इस पृथ्वी पर आने के लिए तैयार हूँ, परंतु एक समस्या है। मेरा वेग इतना प्रचंड है कि इसे भगवान शिव के अलावा कोई सहन नहीं कर सकता। मुझे पृथ्वी पर लाने से पहले आपको शिवजी को प्रसन्न करना होगा।”

यह सुनकर राजा भगीरथ शिवजी की तपस्या में लीन हो गए। भगवान शिव राजा की तपस्या से प्रसन्न हो गए और गंगा का वेग रोकने के लिए हिमालय के शिखर पर खड़े हो गए। स्वर्ग से गंगा सीधे शिवजी की जटाओं में जाकर गिरी। गंगा का आवेश कम हो गया और उसके बाद भगीरथ के पीछे-पीछे गंगा पृथ्वी पर आ पहुँची। इस कार्य से भगीरथ के अनेक पूर्वजों का भी उद्धार हो गया।

इस दिन गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं, इसलिए यह गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है।

जरूर पढे : Shani Jayanti 2024 : जानिए क्या है इस खास दिन का महत्व, कथा और पूजा विधि!

गंगा दशहरा मनाने का महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन गंगा माता स्वर्ग से धरती लोक पर अवतरित हुई थीं। सनातन धर्म में गंगा को विशेष स्थान दिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इंसान अपने किए हुए पापों का क्षालन करने के लिए गंगा माँ की शरण में जाता है और गंगा में स्नान करके पापों से मुक्ति पाता है।

इतना ही नहीं, सभी लोग गर्मी से बेहद परेशान हैं। इस गर्मी के मौसम में गंगा नदी में स्नान करके आप अपने शरीर को ठंडक प्रदान कर सकते हैं। गंगा में स्नान करके मन को जो शांति मिलती है, वह अलग ही है।

जरूर पढे : Apara Ekadashi 2024 : व्रत की सही तिथि 2 या 3 जून? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व!

सारांश 

आज हमने इस लेख में Ganga Dussehra 2024 त्योहार के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। यह लेख आपको कैसा लगा, यह आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। यह लेख हमने पौराणिक कथाओं को मध्य नजर रखते हुए और हिंदू पंचांग के अनुसार लिखा है।

इसमें कोई त्रुटि होगी तो आप हमें मेल करके बता सकते हैं। जानकारी सही लगी हो तो इसे शेयर करना न भूलें। अगर आपको हमारे लेख पसंद आते हों तो आप हमसे व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। हम आपके लिए नई-नई जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *