सबसे बड़ा देश कौन सा है । Duniya Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जब यह सवाल पूछा जाता है कि दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है (Duniya Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai), तो कई लोग सोचते हैं कि सवाल यह है कि दुनिया में सबसे बड़ी आबादी किस देश या सबसे बड़ा क्षेत्रफल किस देश का है? आपने ऐसे देश देखे होंगे जिनकी जनसंख्या तो बहुत अधिक है लेकिन क्षेत्रफल की दृष्टि से वे बहुत छोटे हैं.

क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो रूस दुनिया के सबसे बड़े देशों की सूची में पहले स्थान पर है. रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया तक फैला हुआ देश है और रूस का क्षेत्रफल 17,125,192 वर्ग किमी है और यह पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 11.5% हिस्से पर इस देश का कब्जा है.

दुनिया में रूस, कनाडा, संयुक्त राष्ट्र, चीन, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, भारत, अर्जेंटीना क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े देश माने जाते हैं, लेकिन सर्वे के मुताबिक क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे ऊंचे स्थान पर इस देश का नाम आता है. अन्य देशों की तुलना में इस देश का क्षेत्रफल दुगना माना जाता है.

इस आर्टिकल मे हम जानेंगे दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?, Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai, Duniya Ka Sabse Bada Desh, Sabse Bada Desh, Duniya Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai, Vishva Ka Sabse Bada Desh तो पूरा आर्टिकल जरूर पढे.

इस देश की भौगोलिक और आर्थिक स्तिथि.

यदि आप भौगोलिक रूप से इस क्षेत्र का अध्ययन करते हैं, तो आपको पता चलेगा कि रूस उन देशों में से एक है जो आर्थिक एकीकरण के लिए प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है क्योंकि यह क्षेत्र खनिज तेल, प्राकृतिक गैस, लौह अयस्क, मैंगनीज, तांबा, सीसा, जस्ता से समृद्ध है और निकेल, बॉक्साइट, टंगस्टन, पारा, अभ्रक और पोटाश जैसे खनिजोके बहुत सारे स्रोत हैं. विशेषकर कृषि क्षेत्र में रूस दुनिया में पांचवें स्थान पर है और यहां गेहूं, आलू, राई, जौ और मक्का जैसी फसलें उगाई जाती हैं.

रूस में 23 मिलियन हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती की जाती है इस कारण अधिकांश लोगों के पास कृषि क्षेत्र मैं रोजगार के अवसर हैं. रूस के अधिकांश क्षेत्र की ठंडी आबादी और लगातार बदलती जलवायु के कारण रूस ने कृषि में अधिक प्रगति नहीं हो पाई है.

रूस क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश है, लेकिन पर्माफ्रॉस्ट यानि बर्फ से घिरी भूमि के कारण यह स्थायी रूप से जमा हुआ क्षेत्र है. इसलिए इसका अधिकांश भाग निर्जन है. रूस की विशिष्टता यह है कि देश भूभाग बाद होने के कारण इस देश के एक ही समय मैं आधे हिस्से में दिन और आधे में रात होती है. और यह सिर्फ एक या दो दिन के लिए नहीं होता है, बल्कि यह सिलसिला ढाई से तीन महीने तक चलता रहता है.

इस देश की नागरिक आबादी

रूस जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है. रूस की कुल आबादी 143.6 मिलियन लोगों को छू रही है. सर्वेक्षण के अनुसार, मास्को (Moscow) शहर रूस का सबसे बड़ा शहर और यह रूस की राजधानी भी है. इस शहर का क्षेत्रफल 2,511 वर्ग. किमी (970 वर्ग मील) मे फैल हुवा है और 2021 की जनगणना के अनुसार 12.5 मिलियन की आबादी वाला ये शहर है. मॉस्को के बाद सेंट पीटर्सबर्ग (Saint Petersburg) रूस का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, और 2021 की जनगणना के अनुसार, इस शहर की आबादी 5.6 मिलियन तक थी.

रूस की जनसंख्या लोगों के आवाजाई के कारण ही बढ़ी है. इसका मुख्य कारण यह है कि पिछले कुछ वर्षों में जनसंख्या में कमी आई है और मृत्यु दर में वृद्धि हुई है. यदि जनसंख्या दर में कमी जारी रही, संयुक्त राष्ट्र के लगाए हुवे अनुमान से वर्ष 2050 तक रूस की जनसंख्या 121.3 मिलियन तक आ सकती है.

इस देश के सामाजिक और सांस्कृतिक पहलू

रूस में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं, मुख्य रूप से ईसाई, इस्लाम, यहूदी और बौद्ध ये चार पारंपरिक धर्म हैं और रूढ़िवादी ईसाई धर्म के लोग बहुसंख्यक है.

रूस में कला और संगीत की एक अद्वितीय परंपरा है. यहां के लोग मुख्य रूप से संगीत और नृत्य कलाएं, लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, इलेक्ट्रॉनिक संगीत, सिनेमा, एनीमेशन से बोहोत प्रभावित हैं.

रूस की बैले जैसी एक नृत्य शैली का आविष्कार और रूसी संगीत जिसे ओपेरा कहा जाता है, जो की विश्व मे बोहोत प्रसिद्ध है. इस देश की यह कलाये एक अलग पहचान बनकर उभरी है.

इस देश का राजनीतिक महत्व

रूस द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार रूस के राष्ट्रपति को देश का प्रमुख माना जाता है. रूस के संविधान को सर्वोच्च स्थान के रूप से देखा जाता है. राष्ट्रपति का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है और वह छह साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं.

रूसी संघ की राजनीति को तीन भागों में बांटा गया है और इसके तीन प्रमुख भाग हैं अर्थात् विधायी शाखा, कार्यकारी शाखा और न्यायिक शाखा.

विधायी शाखा को संघीय शाखा भी कहा जाता है और इसमें दो सदन होते हैं, ऊपरी सदन और निचला सदन. ऊपरी सदन को फेडरेशन काउंसिल कहा जाता है और निचले सदन को राज्य ड्यूमा कहा जाता है.

ऊपरी सदन का अध्यक्ष फेडरेशन काउंसिल का प्रमुख होता है और निचले सदन का राज्य ड्यूमा अध्यक्ष प्रमुख होता है. और कार्यकारी शाखा में, राष्ट्रपति का पद मुख्य माना जाता है. वर्तमान में रूसी संघ में व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति हैं. पुतिन ने लगातार पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया है.

हालाँकि रूस के भविष्य की भविष्यवाणी करना या उसका विश्लेषण करना बहस का विषय हो सकता है, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए, पश्चिम के साथ रूस के आर्थिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों में दरार आनेकी संभावना लग रही है. इसलिए एशियाई महाद्वीप के देशों और रूस के बीच आर्थिक और मैत्रीपूर्ण संबंध बढ़ने की प्रबल संभावना है. रूस के नेता अपने देश की स्थिति प्रतिकूल होने पर भी देश को महाशक्ति बनाये रखने के लिए प्रयास कर सकते है.

सारांश

आज इस लेख में हमने क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा देश कौन सा है इसके बारे में विस्तृत जानकारी देने का प्रयास किया है. हमने रूस के क्षेत्रफल, उसकी भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, सामाजिक संस्कृति और उसकी राजनीति के बारे में देखा. आप इस जानकारी के बारे में क्या सोचते हैं हमें टिप्पणियों के माध्यम से बताएं और यदि आपको लेख पसंद आया तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें और यदि आपके पास इस लेख के बारे में कोई सुझाव है, तो हमें एक मेल भेजकर सूचित कर सकते हैं.

जरूर पढे

FAQ’s

  • सबसे बड़ा देश कौन सा है?

    क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस दुनिया के सबसे बड़े देशों की सूची में पहले स्थान पर है. रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया तक फैला हुआ देश है और रूस का क्षेत्रफल 17,125,192 वर्ग किमी है और यह पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 11.5% हिस्से पर इस देश का कब्जा है.

  • मास्को कौन से देश में है?

    मास्को (Moscow) शहर रूस मे स्तिथ है और यह शहर रूस की राजधानी भी है. यह शहर रूस का सबसे बडा शहर है इसकी गिनती विश्व के बड़े शहरों मे की जाती है, इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 2,511 वर्ग. किमी (970 वर्ग मील) मे फैल हुवा है.

  • रूस की राजनीतिक स्थिति क्या है?

    रूस की राजनीतिक स्थिति में संविधानिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्थान है. देश का नेतृत्व जनता द्वारा चुने गए राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है. रूसी संघ की राजनीति को तीन भागों में बांटा गया है और इसके तीन प्रमुख भाग हैं विधायी शाखा, कार्यकारी शाखा और न्यायिक शाखा. वर्तमान में, व्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार राष्ट्रपति हैं, जो देश की नेतृत्व कर रहे हैं.

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *