Best Friend Day 2024 : “यारों का यार, दोस्ती का त्योहार!” अपने सच्चे दोस्त के साथ मनाएं यह खास दिन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Best Friend Day 2024 : जरा सोचिए, हमारे जीवन में अगर दोस्त न होते तो हमारा जीवन कैसा होता। इसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। यह सच है कि दोस्त के बिना हमारा जीवन अधूरा है। हमारे जीवन में हमें अनेक दोस्त मिल जाते हैं। कोई कुछ समय तक साथ रहता है तो कोई अंत तक साथ देता है।

जिंदगी के हर कदम पर हमें अनेक दोस्त मिलते हैं। इनमें से कुछ अच्छे दोस्त हमें आगे बढ़ने के लिए मदद करते हैं। अच्छे दोस्तों की वजह से हम जीवन में अपना लक्ष्य हासिल करते हैं। दोस्त स्वार्थरहित भावना से हमारी मदद करते रहते हैं। इस लेख में हमने Best Friend Day 2024 की तिथि, इसके इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। आप इसे ज़रूर पढ़ें।

जरूर पढे : Father’s Day 2024 : जून में ही क्यों मनाते हैं फादर्स डे? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी!

बेस्ट फ्रेंड डे कब है । Best Friend Day Kab Hai

हर साल की तरह इस वर्ष भी Best Friend Day 2024 में जून महीने की 8 तारीख को, शनिवार के दिन, पूरे विश्व में मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने सबसे अच्छे दोस्तों के साथ समय बिताते हैं और अपनी दोस्ती का जश्न मनाते हैं।

इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और इसके पीछे का इतिहास क्या है, यह हमने नीचे बताया है। इसे जरूर पढ़ें, इससे आपको इस दिन का महत्व समझ में आएगा।

जरूर पढे : Ganga Dussehra 2024 : गंगा स्नान से पाएं पापों से छुटकारा, जानें इस पर्व का महत्व और तैयारियां!

बेस्ट फ्रेंड डे का इतिहास । Best Friend Day History

हमारे सर्वश्रेष्ठ मित्र के लिए हमारे दिल में एक अलग जगह होती है। वैसे तो एक दोस्त हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए जितनी मदद करता है, उसके हिसाब से राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस सालभर भी मनाया जाए तो भी कम है।

1935 में अमेरिका कांग्रेस की तरफ से अपने करीबी दोस्तों को श्रद्धांजलि देने हेतु 8 जून की तारीख तय की गई थी। कुछ सालों तक यह दिन सिर्फ अमेरिका में मनाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे इसे दुनिया के अन्य देश भी मनाने लगे और तब से 8 जून राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस पूरे विश्व में मनाया जाने लगा।

इस दिन की वजह से ही फ्रेंडशिप डे और अन्य दिवस मनाए जाने लगे।

लेकिन कुछ सालों से इसका महत्व कम होता दिखाई दे रहा है। बहुत से लोगों को यह मालूम भी नहीं कि 8 जून को सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस मनाया जाता है। हमारे दोस्त हमारे जीवन में कितने कीमती हैं, यह आपको पता है। उनके लिए एक दिन आप समर्पित नहीं कर सकते, इसलिए यह दिन आपको जरूर मनाना चाहिए।

जरूर पढे : Shani Jayanti 2024 : जानिए क्या है इस खास दिन का महत्व, कथा और पूजा विधि!

बेस्ट फ्रेंड डे कैसे मनाएं । How to Celebrate Best Friend Day 2024

एक सच्चे मित्र की अहमियत हमारे जीवन में क्या है, यह आपको बताने की जरूरत नहीं है। जब हमारे ऊपर कोई संकट आता है, तो हमारे दिमाग में पहला चेहरा याद आता है हमारे बेस्टफ्रेंड का। हमारे जीवन में तरह-तरह की समस्याएँ आती हैं। यदि हम उन समस्याओं के नाम जोड़ें, तो इसकी एक लंबी सूची तैयार हो जाएगी। उनके प्रति समर्पित भाव रखने के लिए पूरे विश्व में राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस मनाया जाना जरूरी है। नीचे हमने Best Friend Day 2024 मे कैसे मना सकते हो इसके बारे मे जानकारी दि है।

  • आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सब अपने-अपने काम में व्यस्त हैं। मित्र नए हों या पुराने, आप इस दिन समय निकालकर एक जगह मिल सकते हैं और पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं।
  • सोशल मीडिया पर #National_Best_Friends_Day का ट्रेंड चलाकर आप सभी लोगों को इस दिन का महत्व समझा सकते हैं।
  • व्हॉट्सऐप, फेसबुक, और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से इस दिन के बेहतरीन कोट्स और बैनर बनाकर शेयर कर सकते हैं।
  • आपके बचपन के दोस्त, जो हर वक्त आपके साथ थे लेकिन कुछ काम की वजह से बाहर चले गए हैं, उन्हें कॉल या वीडियो कॉल के माध्यम से बात करके पुराने दिनों की यादें ताजा कर सकते हैं और उनके प्रति आपके दिल में आज भी प्रेम है, यह जाहिर कर सकते हैं।
  • पुराने दोस्त इस दिन मिलकर कॉफी, पिकनिक या किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाकर यह दिन मना सकते हैं।

सारांश 

आज इस लेख में हमने Best Friend Day 2024 की तिथि, इसका इतिहास, और इसे मनाने के तरीकों के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। यह लेख आपको कैसा लगा, यह आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। यदि हमारे लेख आपको पसंद आते हैं, तो आप हमसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। लेख अच्छा लगा हो तो शेयर करना न भूलें।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *