Mother’s Day 2024 । अमेरिका से भारत तक, यह दिन क्यों है खास? जानिए यहाँ!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mother’s Day 2024 : मातृदिन की उत्पत्ति हमें प्रमुख तौर पर प्राचीन काल में रोमन और ग्रीक संस्कृतियों में की जाने वाली देवियों के प्रति श्रद्धा से देखने को मिलती है।

पर इस आधुनिक युग में मनाए जाने वाले मातृदिन की कहानी कुछ अलग है। इस लेख को आप जरूरसे पढ़ें। आपको यह दिन क्यों मनाया जाता है, इस दिन को मनाने की शुरुआत कहां से हुई, और इस दिन का महत्व क्या है, इसके बारे में पूरी जानकारी आपको मिलेगी।

मदर्स डे 2024 । Mother’s Day 2024

भारत और अन्य देशों में आमतौर पर यह दिन प्रतिवर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिन 12 मई, 2024 को भारत मे मनाया जाएगा। मूल रूप से इस दिन को मनाने की शुरुवात संयुक्त राज्य अमेरिका से हुई थी।

इस दिन को आप सभी अपनी माँ के प्रति प्रेम और आदर के रूप में मनाएं और उन्हें सम्मानित करें।

मदर्स डे का इतिहास । Mother’s Day History in Hindi

वैसे तो इसका इतिहास हमें ग्रीक और रोमन संस्कृतियों में देवियों के प्रति की जाने वाली श्रद्धा को प्राचीन काल में देखने को मिलता है, पर आधुनिक समय में मनाए जाने वाले मातृदिन की शुरुआत अमेरिका में 20वीं सदी में की गई थी।

उस समय जब अमेरिका में गृह-युद्ध छिड़ा था, तब अन जार्विस (Ann Jarvis) जो उस समय अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया के ग्राफ्टन मे रहने वाली एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं, तब उन्होंने दोनों और के जख्मी घायल सैनिकों की देखभाल की थी। वे हमेशा सामाजिक शांति और स्वास्थ्य के लिए काम करती थीं।

1905 में अन जार्विस का निधन हुआ, और उनकी मृत्यु के बाद उनकी बेटी अन्ना जार्विस (Anna Jarvis) ने अपने मां के पदचिन्हों पर चलके सामाजिक कार्य में योगदान देना शुरू किया। वे अपनी मां द्वारा किए गए सभी सामाजिक योगदानों को श्रद्धांजलि के रूप में और सभी माताओं के योगदान के लिए एक दिन उनके सम्मान में मनाने की इच्छा रखती थीं।

उनके अथक प्रयासों से आखिरकार 1908 में पहली बार ग्राफ्टन, वेस्ट वर्जीनिया और फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया इन राज्यों में यह दिन मनाया गया। जैसे-जैसे समय बीतता गया, यह दिन सभी जगह लोकप्रिय होने लगा, आखिरकार उस व्यक्त के अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन (Woodrow Wilson) ने May 8, 1914 में इसे आधिकारिक रूप से मई महीने के दूसरे रविवार को पूरे अमेरिका में मनाने की घोषणा की और इस दिन को आधिकारिक तौर पर (Mother’s Day) को मान्यता प्राप्त हुई।

और तब से इस दिन को अमेरिका और अन्य देशों में मातृ दिवस (Mother’s Day) के रूप में माताओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाने लगा।

मदर्स डे कैसे मनाया जाता है । How Do We Celebrate Mothers Day

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने मां को ज्यादा वक्त नहीं दे पाते, पर इस दिन के मौके पर आप उनके सम्मान में कुछ खास आयोजन कर सकते हैं, उन्हें सम्मानित कर सकते हैं। आप उनसे कितना प्यार करते हैं उसका एहसास दिला सकते हैं। नीचे हमने आपको इस दिन को कैसे मना सकते हैं इसके बारे में बताया है। उसे अपनाकर आप अपने मां को प्यार और सम्मान दे सकते हैं।

  • वैसे तो हर दिन हम अपने मां के हाथ से बनाया हुआ खाना बड़े प्यार से खाते हैं, पर इस दिन आप उन्हें उनके पसंदीदा खाना बनाकर खिला सकते हैं, और अगर आपको खाना बनाना नहीं आता है तो उन्हें आप कहीं खाना खिलाने ले जा सकते हैं।
  • इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने मां को समय नहीं दे पाते, तो इस दिन हम पूरे दिन अपने मां के लिए समर्पित कर सकते हैं, उनके साथ पूरा समय व्यतीत कर सकते हैं। उन्हें आप कितना सम्मान और प्यार करते हैं, इसका एहसास दिला सकते है।
  • वैसे तो मां कभी अपने बच्चों से किसी भी तरह की अपेक्षा नहीं रखतीं। पर इस दिन आप अपनी मां को उनकी पसंदीदा चीज उन्हें भेंट के रूप में दे सकते हैं।
  • आपको तो पता है कि मां हर दिन हमारी और घर की देखभाल करती हैं, इस दिन विशेष रूप से आप अपनी मां की मदद करके उन्हें आराम दे सकते हैं। और उनकी सेवा कर सकते हैं।
  • बहुत सारे लोग अपनी नौकरी के कारण घर से दूर रहते हैं, अगर उन्हें इस दिन घर जाना संभव नहीं होता है तो वे अपनी मां से संपर्क करके उनसे बात करके उन्हें सम्मानित कर सकते हैं, और प्यारी सी शुभेच्छाएं भेज सकते हैं।

हमने कुछ प्यार भरी और मां को सम्मानित करने वाली कुछ शुभेच्छाएँ इस आर्टिकल में दी हैं, तो आप उस लिंक पर क्लिक करके जरूर से उसे पढ़ें और Mother’s Day 2024 के संदेश अपनी मां को भेजें।

ये भी पढे

सारांश

वैसे तो मां को गौरवित करने का कोई भी दिन नहीं हो सकता क्योंकि हर एक दिन मां का होता है और मां से ही शुरू होता है। मां हर एक इंसान के जीवन का एक अहम हिस्सा होती है। मां हमेशा अपने बच्चों के लिए उनकी खुशियों को त्याग देती हैं ताकि वे हर एक सुख अपने बच्चों को दे सकें। तो इस दिन आप अपने मां के साथ व्यक्त बिताएं, उन्हें सम्मानित करें और ऊपर दिए हुए लिंक पर क्लिक करके शुभेच्छाएं पढ़ें और Mother’s Day 2024 के संदेश अपनी मां को भेजें। यदि आपको यह लेख पसंद आया होगा तो अपने परिवार के सदस्यों के साथ साझा करें। धन्यवाद!

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *