National Panchayati Raj Day 2024 : जाने गांवों का विकास कैसे बदल रहा है भारत का भविष्य?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2024 (National Panchayati Raj Day 2024) : भारत देश की जनसंख्या और क्षेत्रफल ज्यादा होने के कारण केंद्र सरकार और राज्य सरकार पूरे देश की बागडोर अकेले नहीं संभाल सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए, ग्रामीण इलाकों में आने वाले गांवों के लिए एक प्रशासन व्यवस्था तैयार की गई है। इस व्यवस्था को ‘पंचायत राज’ के नाम से जाना जाता है।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2024 । National Panchayati Raj Day 2024

पंचायत राज में कुल मिलाकर 3 स्तर हैं: ग्रामस्तरीय पंचायत, ब्लॉक स्तरीय पंचायत, और जिला स्तरीय पंचायत। इस लेख में, हम National Panchayati Raj Day के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। तो आप इस लेख को जरूर पढ़ें!

ये भी पढे – National Civil Service Day 2024 in Hindi । Date, 2024 Theme, History, Importance, Celebration and More in Hindi

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का इतिहास । History Of Panchayati Raj in India

हर साल भारत में 24 एप्रिल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए कि 24 एप्रिल 1993 को संविधान का 73वां संशोधन अधिनियम 1992 लागू किया गया था, जिससे यह ऐतिहासिक क्षण हुआ था। यह दिन इस ऐतिहासिक घटना की याद में मनाया जाता है।

तकरीबन 10 साल बाद, 27 मई 2004 को, भारत के पंचायती राज व्यवस्था की देखरेख करने हेतु पंचायती राज मंत्रालय का एक अलग मंत्रालय बना गया। इसके बाद, 2010 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 24 एप्रिल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

भारत में पंचायती राज व्यवस्था । Panchayati Raj System in India

आपको पता होगा, कुछ साल पहले गांव का मुखिया उस गांव का सम्मानीत और प्रतिष्ठित रूप से माना जाता है। लेकिन भारत में पंचायती राज व्यवस्था लागू करने के बाद, ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर चुनाव होने लगे हैं, और इस चुनाव में सभी अनुसूचित और अन्य जातियों, महिलाओं के लिए कुछ सीटें आरक्षित रखी जाती हैं। उन्हें मजबूती से काम करने के लिए बहुत से अधिकार दिए जाते हैं।

पंचायती राज व्यवस्था की मदद से निचले स्तर पर रहने वाले व्यक्ति को कारोबार चलाने का अवसर प्राप्त होता है।

भारत की पंचायत राज व्यवस्था तीन स्तरों में बाँटी गई है: ग्राम स्तरीय पंचायत, ब्लॉक स्तरीय पंचायत, और जिल्हा स्तरीय पंचायत।

  1. ग्राम स्तरीय पंचायत : पंचायत राज व्यवस्था में सबसे निचले स्तर पर ग्राम स्तरीय पंचायत आती है। इस स्तर पर लोगों के प्रश्नों का जवाब देने के लिए ग्रामसभा रखी जाती है। इसमें सरपंच गाँव का मुखिया होता है। लोगों ने ग्राम सभा में पूछे गए सवालों का जवाब सरपंच और उनके अन्य सदस्यों को देना अनिवार्य होता है।
  1. ब्लॉक स्तरीय पंचायत : ब्लॉक स्तरीय पंचायत में उस तहसील के इलाके में आने वाले सभी गांवों के लिए एक समान रूप से और निष्पक्ष होकर काम करते हैं। ब्लॉक समिति में अध्यक्ष या उसे हम पंच कहते हैं। ब्लॉक समिति की मीटिंग में गांवों के प्रमुख हाजिरी लगाते हैं और उनके माध्यम से तहसील में आने वाले गांवों की समस्याएं पंच के सामने रख जाती हैं। और अध्यक्ष उन समस्याओं पर काम करते हैं।
  1. जिला परिषद : पंचायत राज व्यवस्था में सबसे उपरी स्तर पर जिला परिषद आती है। उस जिले में जितनी भी तहसीलें होती हैं, उन तहसीलों के प्रमुख लोगों का एक ग्रुप होता है। तहसील में आनेवाले सभी गांवों की समस्याएं ब्लॉक या तहसील के प्रमुख जिला परिषद अध्यक्ष के सामने रखी जाती हैं। और उनके द्वारा यह सभी समस्याएं हल की जाती हैं।

पंचायती राज दिवस पर दिए जाने वाले अवार्ड । Panchayati Raj Awards

पंचायत राज दिवस पर गाँव पंचायत को उनके अच्छे कामों की सराहना करने के लिए कुछ पुरस्कार दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों के नाम नीचे हमने संक्षेपित रूप में दिए हैं।

  • दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार
  • नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार
  • ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार
  • बाल सुलभ ग्राम पंचायत पुरस्कार

पंचायती राज दिवस 2024 की थीम । Panchayati Raj Day Theme 2024

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस को मनाने के लिए हर साल एक नई थीम निर्धारित की जाती है और इस थीम के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा नियोजित की जाती है। इस साल की थीम बहुत ही खूबसूरत है: “समावेशी विकास के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना।”

ये भी पढे – World Heritage Day in Hindi 2024। क्या आप जानते हैं भारत में कितने धरोहर स्थल हैं?

सारांश 

आज इस लेख में हमने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2024 (National Panchayati Raj Day 2024) के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है। इस दिन क्यों मनाया जाता है, उसके पीछे का इतिहास, भारत की पंचायत राज व्यवस्था कैसी है, इस दिन कौन-कौन से पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, और पंचायती राज दिवस 2024 की थीम (Panchayati Raj Day Theme 2024) कौनसी है, इसके अन्य विषयों के बारे में जानकारी देने की कोशिश की गई है।

यह लेख आपको कैसा लगा, इसे कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इस लेख के बारे में आपका कोई सुझाव है, तो कृपया हमें मेल भेजें, हम आपका सुझाव अवश्य करेंगे। धन्यवाद।

FAQ’s

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *